दीपिका कक्कड़ सर्जरी के बाद लौटीं घर, दर्द बयां कर बोलीं- मैं रो रही थी और...
दीपिका कक्कड़ की हाल ही में सिस्ट की सर्जरी हुई है और इस सर्जरी के बाद अब दीपिका घर आई हैं। दीपिका ने घर आने के बाद फैंस से अपना दर्द शेयर किया है।

दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से हेल्थ को लेकर काफी परेशानी झेल रही हैं। हाल ही में दीपिका की पेट के सिस्ट की सर्जरी हुई। सर्जरी के 2 दिन बाद दीपिका के पति शोएब अख्तर ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट दिया था कि वह अब ठीक हैं। अब दीपिका ने अपना व्लॉग शेयर किया और बताया कि वह घर आ गई हैं और फिलहाल उनका रिकवरी फेज चल रहा है।
ये सब अचानक से हुआ
दीपिका 3 दिन बाद अस्पताल से घर आई हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘प्रोसेस अच्छे से हुआ और बीती रात हम घर आए। पूरा प्रॉसिजर स्मूथली हुआ। लोग आपको पहले से तैयार करके रखते हैं कि ये दोबारा हो सकता है, लेकिन जब होता है तो आपको समय लगता है उससे डील करने में। मुझे भी कुछ समय लगा और ये सब अचानक हुआ क्योंकि डॉक्टर ने कहा कि सोमवार को अस्पताल में भर्ती हो जाओ। प्लस इस बीच हमारी एनिवर्सरी थी। इस दौरान पूरा परिवार सपोर्ट बना रहा।’
काफी घबराई हुई थीं दीपिका
दीपिका ने आगे कहा, ‘इस बार जब मैं प्रॉसिजर के लिए गई तो मैं काफी घरबराई हुई थी। मैं रो भी रही थी, तब डॉक्टर ने मुझे शांत किया। इस बार प्रोसिजर ओटी में नहीं हुआ बल्कि सीटी रूम में हुआ। इस प्रोसेस को आरएफए कहते हैं जहां मेरे सिस्ट को जलाया गया और क्योंकि वो छोटा था तो इसलिए हम इसे ऐसा कर पाए। अगर ये बड़ा होता तो और मुश्किल होता फिर।’
फैंस के प्यार और दुआ से मिली हिम्मत
दीपिका ने फिर कहा, ‘मुझे अब भी दर्द है उस एरिया में जहां वो हुआ। जब मूव करती हूं तो और बढ़ता है। इस बार जब मैं होश में आई तो मुझे बहुत दर्द हुआ। जब मैं वापस वॉर्ड में आई थी तब मैंने कमेंट्स पढ़े कि आप लोग मेरे लिए दुआ कर रहे हो। इससे मुझे बहुत ताकत मिली। जब भी मैं आपके कमेंट्स पढ़ती हूं तो मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं।’
बता दें कि पिछले साल जून में दीपिका की ट्यूमर रिमूवर सर्जरी हुई थी। दीपिका के लिए तब भी सभी ने काफी प्रार्थना की थी।
दीपिका के बारे में बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शो नीर भरे तेरे नैना देवी से की थी जो साल 2010 में आया था। वहीं साल 2011 में उन्हें शो ससुराल सिमर का से पॉपुलैरिटी मिली। यह शो 6 साल तक चला था। इसके बाद दीपिका ने झलक दिखलाजा 8, नच बलिए 8 और बिग बॉस 12 जैसे रिएलिटी शोज किए हैं। बिग बॉस की तो वह विनर भी थीं। वहीं इसके बाद दीपिका सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो में नजर आई थीं। हालांकि फिर हेल्थ में दिक्कतों की वजह से वह शो से बाहर हो गई थीं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


