Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीDipika Kakar said to Bharti singh that doctors can not detect the reason of cancer
भारती सिंह ने पूछा- कभी कोई नशा नहीं किया फिर कैंसर कैसे हुआ?, दीपिका कक्कड़ बोलीं- सारे डॉक्टर्स ने यही बोला…

भारती सिंह ने पूछा- कभी कोई नशा नहीं किया फिर कैंसर कैसे हुआ?, दीपिका कक्कड़ बोलीं- सारे डॉक्टर्स ने यही बोला…

संक्षेप:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज-2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं और इस वक्त उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच, वह भारती सिंह के पॉडकास्ट पर पहुंची हैं।

Nov 07, 2025 01:28 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दीपिका कक्कड़ ने अपने कैंसर पर खुलकर बात की। उन्होंने भारती सिंह के पॉडकास्ट में कहा, “मेरा कैंसर सिर्फ ट्यूमर में था। जब पिछली बार हमने टेस्ट करवाए थे तो कैंसर के सेल्स बॉडी में कहीं पर भी डिटेक्ट नहीं हुए थे। ऐसे में डॉक्टर्स ने मेरे लिवर का 22% निकाल दिया तो ट्यूमर और कैंसर दोनों मेरी बॉडी से निकल गए। हालांकि, मैं थैरेपी ले रही हूं और टेस्ट भी करवा रही हूं ताकि नजर रख सकें कि कैंसर के सेल्स न वापस आएं।”

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारती सिंह ने अपने पॉडकास्ट में पूछा, ‘ये क्यों होता है? आपने कभी कोई नशा नहीं किया फिर कैसे हो गया?’ दीपिका ने कहा, ‘मेरे जो सर्जन हैं उन्होंने या मेरे फैमिली डॉक्टर ने सबने यही कहा है कि हम तुम्हारे केस में समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आपको कैंसर कैसे हुआ।’

भारती दंग रह गईं। भारती बोलीं, ‘कोई कारण नहीं था?’ दीपिका बोलीं, ‘कुछ होगा। वो अल्लाह जानता है, लेकिन मैं अपनी जिंदगी में न कभी ड्रिंक किया है और न कभी स्मोक किया है। हां, बाहर का खाना खाती हूं, लेकिन डिसिप्लिन में।’

भारती ने पूछा, ‘आपको पता कैसे चला?’ दीपिका बोलीं, ‘मुझे गॉलब्लैडर का पेन हुआ था। काफी समय से ये पेन हो रहा था। जब रुहान था पेट में तब से। ब्लड टेस्ट करवा रहे थे सब नॉर्मल आ रहा था। एक बार डॉक्टर को बताया भी था तो उन्होंने कहा एसिडिटी का होगा। एक बार जब बहुत ज्यादा दर्द हुआ तब मैं डॉक्टर के पास गई। दवाई ली और ठीक हो गया। फिर दर्द उठा। इसके बाद टेस्ट करवाए बहुत सारे तब पता चला।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।