
लिवर कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान दीपिका कक्कड़ का बेटा बना उनका सहारा, बोलीं- आज वह मुझे देता है दवाई
दीपिका कक्कड़ को इस साल काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उन्हें लिवर कैंसर हो गया था जिसकी सर्जरी भी हो चुकी हैं। फिलहाल दीपिका की दवाइयां चल रही हैं और वह परिवार के साथ टाइम स्पेंड करती हैं।
दीपिका कक्कड़ ने तब सबको हैरान कर दिया था जब उन्होंने बताया कि उनके लिवर में कैंसर है। दीपिका की सर्जरी भी हुई है और फिलहाल वह पहले से बेहतर हैं। अब दीपिका ने बताया कि ऐसे वक्त में कैसे उनका बेटे रुहान उन्हें सपोर्ट करता है। दीपिका ने कहा कि उन्हें रुहान को देखकर गर्व महसूस होता है कि कैसे इतनी कम उम्र में वह ऐसे जिम्मेदारी निभाता है।

बेटा देता है दवाई
दरअसल, व्लॉग में दीपिका बोलती हैं कि रुहान के साथ जहां वह खेलती हैं, वहीं उनका बेटा उन्हें दवाई देता है। उन्हें गर्व महसूस होता है कि कैसे उनका बेटा इतनी छोटी उम्र में जिम्मेदारी लेता है। इसके अलावा वह उसके साथ फन गेम्स और छोटी एक्विटीज करती हैं।
शोएब बोले शुक्रगुजार हूं कोई बीमारी नहीं है
वहीं शोएब इस वक्त कहते हैं कि मैंने अपनी लाइफ की आधा जीवन स्पेंड कर दिया है और मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे कई कोई बिमारी नहीं हुई है। लाइफ काफी छोटी है और हमें अपने परिवार वालों और करीबी का ध्यान रखना चाहिए। जिनसे आप प्यार करते हो वो शायद बदल जाएं। मैंने कई लोगों को बदलते देखा है और कुछ मुझे छोड़कर भी गए, लेकिन उन एक्सपीरियंस ने मुझे काफी कुछ सिखाया भी है।
शोएब ने बताया कि कैसे वह अपने पिता से लाइफ को लेकर बात करते हैं और पैरेंट्स की महत्वपूर्णता को लेकर और इससे उनके पैरेंट्स काफी इमोशनल भी हो जाते हैं। खैर फिलहाल पूरा परिवार साथ में काफी मस्ती करते हैं और कई हैप्पी मोमेंट्स एंजॉय करते हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


