दीपिका कक्कड़ को कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हुई एक और दिक्कत, शोएब बोले- कल तक सबकुछ ठीक था…

Feb 23, 2026 11:51 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

दीपिका कक्कड़ को कैंसर के इलाज के बीच हेल्थ से जुड़ी एक और दिक्कत का पता चला है। उनके पेट में दो दिन से दर्द था जिसकी जांच करवाने पर सिस्ट का पता चला है। उनके पति ने हेल्थ अपडेट दिया है।

दीपिका कक्कड़ को कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हुई एक और दिक्कत, शोएब बोले- कल तक सबकुछ ठीक था…

दीपिका कक्कड़ काफी वक्त से हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रही हैं। उन्हें लिवर कैंसर हुआ था, जिसका ट्रीटमेंट चल रहा है। अब उनके पति शोएब इब्राहिम ने बताया है कि दीपिका के पेट में सिस्ट हो गई है और उन्हें सर्जरी के लिए जल्द ही हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जाएगा। दीपिका और शोएब पार्टी कर रहे थे इसके बाद ही दीपिका की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि क्या दिक्कतें आ रही हैं।

सीटी स्कैन में निकली सिस्ट

शोएब ने शनिवार को बताया 'आज का दिन अस्पताल के चक्कर लगाते बीता। कल तक सब ठीक था। दो दिन से दीपिका के पेट में हल्का दर्द था जो कि शुक्रवार को और बढ़ गया। तो हम डॉक्टर के पास गए और एक सीटी स्कैन करवाया। हमें पता चला कि दीपिका को 13 सेमी की एक और सिस्ट हो गई है।'

पेट के साथ कंधे में दर्द

दीपिका इस पर बताती हैं, 'पेट के साथ मुझे दो दिन से कंधे में दर्द भी था। यह हमारे लिए चिंता की बात थी। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि लेफ्ट कंधे में दर्द इस वजह से नहीं है।' शोएब आगे बताते हैं, 'सिस्ट के अलावा सब कुछ नॉर्मल है। हम इस वजह से ही डर रहे थे। पिछली बार डॉक्टर ने बताया था कि एग्रेसिव ट्यूमर्स के वापस आने के चांसेज हैं। हालांकि ये शुरुआती स्टेज है लेकिन दिसंबर के PET स्कैन में ये नहीं दिखा था।' शोएब बोले अभी इसे सिस्ट ही कह रहे हैं क्योंकि बहुत छोटी है। उन्होंने यह भी बताया कि कोई मेजर सर्जरी नहीं होगी। दीपिका को 3-4 दिन भर्ती रहना पड़ेगा। डॉक्टर इस सिस्ट को जला देंगे।

करवाना चाहिए फॉलोअप

शोएब ने बताया कि डॉक्टर से उन्होंने इसकी वजह भी पूछी, वह बोले कि बस आ जाता है, ये हो जाता है। ये एक ऐसी बीमारी है कि कहीं ना कहीं किसी ना किसी को बार-बार मोस्टली टाइम्स ये वापस आ जाता है। इसलिए डॉक्टर्स हमेशा आपको बोलते हैं कि समय-समय पर फॉलोअप करवाते रहना चाहिए। दीपिका ने बताया कि वह शुरू में डर गई थीं लेकिन खुश हैं कि समय रहते सिस्ट का पता चल गया। वह बोलती हैं, जैसे डॉक्टर बोलते थे चाहे वो किसी भी चीज को लेके हो फॉलो अप्स को लेके हो मेडिकेशन को लेके हो किसी भी चीज को लेके हो लेकिन जब जो चीज होनी है तो होनी है। शोएब ने सबसे दुआ करने की अपील की, बोले- यही जिंदगी है, कल तक सब ठीक था। हंसी मजाक कर रहे थे।

सर्जरी में निकल चुका है ट्यूमर

दीपिका कक्कड़ कुछ वक्त से स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। जून 2025 में उनकी सर्जरी करके ट्यूमर निकाल दिया गया है। दीपिका अपने व्लॉग के जरिये जिंदगी के उतार-चढ़ाव लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। वह अपनी हेल्थ से जुड़े अपडेट्स भी व्लॉग के माध्यम से देती हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।