कैंसर ट्रीटमेंट पर दीपिका कक्कड़ बोलीं- सुंदर नहीं लग रही, वजन बढ़ रहा है, लेकिन...
दीपिका कक्कड़ ने अपने कैंसर की जर्नी के बारे में हमेशा खुलकर बात की है। अब दीपिका ने बताया कि कैसे ट्रीटमेंट की वजह से उनका वजन बढ़ गया है और वह अच्छी नहीं लग रही हैं, लेकिन उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता।

दीपिका कक्कड़ ने जब बताया कि उन्हें कैंसर है तो परिवार वाले से लेकर फैंस तक सभी ने उनके लिए दुआ की। दीपिका का अब भी ट्रीटमेंट चल रहा है और अब उन्होंने बताया कि कैसे जब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला तो वह बेटे रुहान के सामने ही टूट गई थीं। उन्होंने यह भी बताया कि अब ट्रीटमेंट के दौरान उनके बढ़ते वजन से उन्हें फर्क नहीं पड़ रहा है।
जब पता चला पहली बार कैंसर के बारे में
दीपिका ने रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में कहा, ‘कैंसर के बारे में पता लगने पर दीपिका का कैसा रिएक्शन था इस पर एक्ट्रेस ने कहा, वो पहली बार था जब मैं गाड़ी में बैठी और रुहान को मुझे मेरी मां को देना था क्योंकि वह बहुत रो रहा था, मैं उसे फीड नहीं करवा पा रही थी। मैं उस वक्त टूट गई थी। उस वक्त एक दुआ मेरे दिल से निकली कि अगर ये कैंसर है तो मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है। मैं ठीक हो जाऊंगी, मुझे पता है वो मुझे ठीक कर देंगे। बस उसी वक्त हम टूट गए।’
दीपिका ने आगे कहा, ‘वो शब्द ही किसी के लिए भी डरावना हो सकता है। मेरा मतलब अगर किसी को भी कहा जाता है कि उन्हें कैंसर है तो उनके अंदर कुछ टूट जाता है। यही वजह है कि मैं और शोएब रोने लगे थे। लेकिन उसके बाद हमने डिसाइड किया कि हम अब नहीं रोएंगे।’
दीपिका को नहीं कोई शिकायत
दीपिका ने फिर कहा, ‘सच कहूं तो मुझे कोई शिकायत नहीं है कि मैं अच्छी नहीं लग रही हूं, मेरा वजन बढ़ रहा है या फिर मेरे बाल गिर रहे हैं। मैंने यही कहा था कि मैं ठीक होंगी और रुहान के लिए वापस आऊंगी।’
बता दें कि दीपिका ने कुछ महीने पहले बताया कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। जबन 2025 में दीपिका की सर्जरी हुई जिससे उनका ट्यूमर निकाला गया। दीपिका ने फिर यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी पूरी हेल्थ जर्नी बताई, कीमोथेरेपी का एक्सपीरियंस,
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


