सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ का पहला पोस्ट, कहा- ट्यूमर से फ्री हूं, लेकिन…

Jun 14, 2025 10:53 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट किया है। यह सर्जरी और अस्पताल से घर लौटने के बाद उनका पहला पोस्ट है। दीपिका के इस पोस्ट पर सभी फैंस और कई टीवी सेलेब्स उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ का पहला पोस्ट, कहा- ट्यूमर से फ्री हूं, लेकिन…

दीपिका कक्कड़ की लिवर कैंसर की सर्जरी हाल ही में हुई थी और वह अस्पताल में ही भर्ती थीं। अब दीपिका अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं और घर आकर वह काफी खुश हैं। दीपिका ने अस्पताल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही डॉक्टर्स और अस्पताल की टीम को थैंक्यू कहा है। इसके अलावा उन्होंने फैंस को भी अपना मैसेज दिया है।

क्या बोलीं दीपिका

दीपिका ने लिखा, '11 दिन मैं अस्पताल रही और अब घर जा रही हूं। ट्यूमर से फ्री हूं, लेकिन ये ट्रीटमेंट का एक पार्ट है जो हो गया और आने वाले समय में अभी और होगा। मुझे यकीन है मैं इसको भी पार कर लूंगी जैसे पहले किया। ये 11 दिन मुश्किल थे, लेकिन इन अच्छे लोगों के साथ होने से चीजें काफी आसान रही। काफी झेल रही थी, लेकिन कोकिलाबेन अस्पताल में सबने काफी अच्छे और प्यार से संभाला।'

डॉक्टर्स को कहा थैंक्यू

दीपिका ने आगे कहा, 'डॉक्टर सोमनाथ और उनकी टीम डॉक्टर कंचन, डॉक्टर नेहा, डॉक्टर संकेत, डॉक्टर मानेक, डॉक्टर कविता...ये सब ना सिर्फ शानदार डॉक्टर्स हैं बल्कि जबरदस्त इंसान हैं। अच्छी ट्रीटमेंट...जब इतने प्यार और एम्पेथी के साथ कि जाए तो पेशंट की रिकवरी फास्ट भी हो जाती है और बहुत हिम्मत मिलती है। इसके अलावा सिस्टर्स, स्टाफ जिन्होंने मेरा ध्यान रखा। डॉक्टर बुश्रा(आईसीयू डॉक्टर), सिस्टर अक्षरा, नुपुर, प्रज्ञति और शशीका, सिस्टर अनुपमा, आश्ना और सिस्टर जिजिन और बाकी सारी फीमेल हेल्पिंग स्टाफ की मैं शुक्रगुजार रहूंगी।'

फैंस को भी कहा शुक्रिया

आखिर में दीपिका ने लिखा, 'वहीं सबसे बड़ी मेरी ताकत है आप लोगों का प्यार, प्रार्थनाएं और आशीर्वाद जो आपने मुझे दिया। दिल से थैंक्यू, बहुत हिम्मत मिली आप सबका प्यार देखकर। आगे भी यही प्रार्थना करना कि मेरा ट्रीटमेंट अच्छा हो और मुझे ताकत मिले।'

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।