दीपिका कक्कड़ ने शोएब से निकाह के लिए नहीं बदला था धर्म, अब सामने आया पूरा सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दीपिका कक्कड़ ने अपना धर्म बदल दिया था। अब वह इस्लाम फॉलो करती हैं और उनके धर्म बदलने की वजह भी सामने आ गई है। उनकी को-स्टार रहीं जयति भाटिया ने इसका सच बताया है।

dipika kakar and shoaib ibrahim
दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम संग निकाह के लिए नहीं बदला धर्म

दीपिका कक्कड़ ने जब शोएब इब्राहिम से शादी की थी तब इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था कि उन्होंने अपना धर्म भी हिंदू से इस्लाम में कन्वर्ट कर दिया है। अब दीपिका की को-स्टार और क्लोज फ्रेंड जयति भाटिया ने बताया कि उन्होंने शोएब की वजह से धर्म नहीं बदला है।

दीपिका रिश्ते को 100 प्रतिशत देना चाहती थीं

सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में जयति भाटिया ने दीपिका के इस्लाम में कन्वर्ट होने पर कहा, ‘दीपिका हमेशा अपना 100 प्रतिशत देती हैं जो भी वह करती हैं उसमें। जब वह शोएब के साथ रिलेशनशिप में आई थीं, वह उस रिश्ते को भी अपना 100 प्रतिशत देना चाहती थीं।’

शोएब संग निकाह के लिए नहीं बदला धर्म

जयति ने आगे कहा, ‘मैंने दीपिका से पूछा था कि क्या उन्होंने शादी की वजह से धर्म बदला है तो उन्होंने कहा था नहीं। वह उस समय काफी मुश्किल समय से गुजर रही थीं और तभी वह अजमेर शरीफ गई थीं और तभी उनके मन में आया कि उसे धर्म बदलना है और उसने कर दिया। यह उन्होंने शादी या किसी और वजह से नहीं किया। हो सकता है उन्हें इससे ताकत मिली हो।’

जयति का कहना है कि दीपिका को इस्लाम से ताकत मिली है। वह बोलीं, ‘अगर दीपिका को प्रार्थना करने से हिम्मत मिल रही थी, तो उसने डिसाइड किया कि वह धर्म बदलना चाहती है, और यह पूरी तरह से उसका अपना फैसला है।’

दीपिका और शोएब की लव स्टोरी

बता दें कि दीपिका और शोएब के प्यार की शुरुआत शो ससुराल सिमर का से हुई थी। दोनों उसी शो पर साल 2011 में मिले। शो के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने फिर साल 2018 में शादी की जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल थे। शादी के 5 साल बाद फिर दोनों पैरेंट्स बने और अब वे बेटे के साथ पैरेंटहुड की जर्नी एंजॉय करते हैं।

दीपिका के बर्थडे पर शोएब ने जीता दिल

दीपिका ने हाल ही में अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है और इस दौरान शोएब ने उनके लिए एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जो काफी वायरल हुआ। उन्होंने जो दीपिका के लिए लिखा वो लाइन फैंस को काफी पसंद आई।

शोएब ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे फाइटर। तुमने मुझे सिखाया कि असली हिम्मत कभी हार ना मानने में होती है। आज के खास दिन बस अल्लाह से अब ये दुआ है कि अल्ला तुम्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दे। बाकी खुश मैं रख लूंगा वो जिम्मेदारी मेरी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीदीपिका कक्कड़ ने शोएब से निकाह के लिए नहीं बदला था धर्म, अब सामने आया ये सच