
स्प्लिट्सविला की इस कंटेस्टेंट ने उर्फी के बॉयफ्रेंड को किया था किस? इंफ्लुएंसर ने बताया सच
स्प्लिट्सविला 16 में आई कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी जब उर्फी के सामने आईं तो दोनों के बीच एक टेंशन सी नजर आई। अब एक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया है कि ये टेंशन इस वजह से थी क्योंकि एक पार्टी में निहारिका ने उर्फी के बॉयफ्रेंड को किस किया था। अब उर्फी ने इस दावे को गलत बताया है।
एमटीवी स्प्लिट्सविला की शुरुआत हो चुकी है। उर्फी जावेद इस सीजन भी शो का हिस्सा हैं। उर्फी जावेद जब कंटेस्टेंट्स को बुला रही थीं तो उनके सामने निहारिका तिवारी आईं। निहारिका को देखकर उर्फी ने कहा कि वो निहारिका को जानती हैं, उनकी बाहर एक कॉन्ट्रोवर्सी है। जैसे ही उर्फी ने ये बात कही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे होने लगे। एक कंटेंट क्रिएटर ने कहा कि एक पार्टी में निहारिका ने उर्फी के बॉयफ्रेंड को किस कर लिया था इस वजह से दोनों के बीच विवाद है।
निहारिका ने किया था उर्फी के बॉयफ्रेंड को किस?
कंटेंट क्रिएटर श्रुति मिश्रा ने एक वीडियो बनाया है। उन्होंने कहा कि उर्फी अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक पार्टी में गई थीं। वहां निहारिका ने उर्फी के सामने उनके बॉयफ्रेंड को किस कर लिया था। तब से उन लोगों का कैटफाइट चल रहा है। श्रुति ने कहा कि ये सब इसलिए हुआ क्योंकि वो सब शराब के नशे में थे।
उर्फी ने बताया वायरल वीडियो का सच?
श्रुति के इस वीडियो पर उर्फी ने कमेंट किया है। उर्फी ने लिखा- ये सच नहीं है। कहां से अपने मन से बना लेते हो ये सब।
निहारिका ने भी वीडियो पर किया कमेंट?
इस वीडियो पर निहारिका तिवारी का भी कमेंट आया है। उन्होंने कहा, “सोचो किसे के बारे में इतना कॉन्फिडेंस बोलना जिससे आप कभी मिले भी नहीं हैं। मैं नहीं हो सकती हूं। लेकिन अगर कहानी बनाने से आप पैसा कमा सकते हैं तो इसे जारी रखिए।”

स्प्लिट्सविला का सीजन 16 9 जनवरी से शुरू हुआ है। करण कुंद्रा और सनी लियोनी इस सीजन को होस्ट कर रहे हैं। वहीं, निया शर्मा और उर्फी जावेद मिसचीफ मेकर बनकर शो का हिस्सा हैं। उर्फी पिछले दो सीजन से स्प्लिट्सविला में मिसचीफ मेकर आकर आ रही हैं। इस बार शो की थीम है पैसा या प्यार। एमटीवी रोडीज के विनर रह चुके गुल्लु इस सीजन का हिस्सा हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




