
अंकिता के बारे में बात करते हुए निकले आयशा के आंसू, बोलीं- उनको मैं दोस्त नहीं मानती...
धुरंधर के आइटम सॉन्ग शरारत में नजर आईं आयशा खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फीमेल फ्रेंडशिप को लेकर बात की। उन्होंने इस दौरान अंकिता लोखंडे के बारे में भी बात की। अंकिता के बारे में बात करते हुए आयशा इमोशनल हो गईं।
बिग बॉस फेम और धुरंधर में नजर आईं आयशा खान ने हाल ही में फीमेल फ्रेंडशिप को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी लाइफ में बहुत अच्छी फीमेल फ्रेंड्स हैं। उन्होंने इस बातचीत के दौरान अपनी कुछ दोस्तों के नाम भी गिनवाए। उन्होंने कहा कि ईशा मालवीय उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं। आयशा ने दोस्ती की बात करते हुए अंकिता लोखंडे का नाम भी लिया। हालांकि, आयशा ने कहा कि वो अंकिता को दोस्त नहीं मानती हैं, उनका दर्जा उनकी लाइफ में बहुत ऊपर है। अंकिता की बात करते हुए आयशा इमोशनल हो गई हैं।
अंकिता ने आयशा का वीडियो में किया था जिक्र
Galatta India से खास बातचीत के दौरान आयशा ने दोस्ती को लेकर बात की। बातचीत के दौरान आयशा से कहा गया कि हमें पता है कि वो अपने दोस्तों के लिए बहुत लॉयल हैं क्योंकि अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो पोस्ट किया था जहां वो आपके बारे में बात कर रही थीं। वो उस घटना की बात कर रही थीं जब विकी जैन का एक्सिडेंट हुआ तो आयशा उन कुछ पहले लोगों में से थीं जो विकी से मिलने गई थीं, अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते भी और फिर उनकी पार्टीज में नजर नहीं आईं। अंकिता ने कहा था कि ये दिखाता है कि आयशा दोस्तों के बुरे वक्त में हमेशा साथ रहती हैं।
अंकिता को दोस्त नहीं कहतीं आयशा
ये घटना का जिक्र सुनते ही आयशा ने कहा कि उन्होंने अंकिता को भी ये बोला है, अंकिता को वो अपना दोस्त नहीं कहती हैं, अंकिता का दर्जा उनकी जिंदगी में थोड़ा ऊपर है। आयशा ने कहा कि वो अंकिता से काफी कुछ सीखती हैं। आयशा ने कहा कि अंकिता और विकी, दोनों ही बहुत ही ज्यादा अच्छे इंसान हैं। इसके बाद आयशा ने कहा कि अंकिता उनकी लाइफ में तब थीं जब उन्हें लाइफ में किसी की सबसे ज्यादा जरूरत थी। आयशा ने कहा कि वो कभी ये चीज जिंदगी में नहीं भूलेंगी।
अंकिता के बारे में क्या बोलीं आयशा खान
आयशा अंकिता के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा कि वो अंकिता का बहुत सम्मान करती हैं, वो उनको बहुत प्यार करती हैं। आयशा ने कहा कि उन्होंने अंकिता को कहा है कि अगर उनपर एक भी आंच आई, तो उन्हें दुनिया का पता नहीं, लेकिन वो हमेशा उनके साथ रहेंगी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




