जब धुरंधर फेम एक्टर की पत्नी ने झेला कास्टिंग काउच, बोलीं- मुझसे कहा कपड़े उतारो
कहानी घर घर की सीरियल में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर बात की। उन्होंने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें ऑडिशन के दौरान कपड़े उतारने को कहा।

कभी टीवी की दुनिया की स्टार रही ये हसीना आजकल इंडस्ट्री से दूरी दुबई में अपनी जिंदगी बिता रही है। कहानी घर घर की, कुसुम, घर एक मंदिर जैसे शोज से पहचान बनाने वाली श्वेता क्वात्रा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं के बारे में बात की। इसी के साथ उन्होंने कास्टिंग काउच के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार वो ऑडिशन के लिए गई थीं और सामने बैठे लोगों ने उनसे कपड़े उतारने को कहा।
इंडस्ट्री से दूर हैं धुरंधर फेम एक्टर की पत्नी
श्वेता क्वात्रा भले ही आज इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन उनके पति मानव गोहिल इस साल की बड़ी हिट फिल्म धुरंधर में नजर आए थे। श्वेता से पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में वाकई कास्टिंग काउच होता है? इसके बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा कि बिल्कुल होता है। फिर श्वेता ने अपने साथ घटी एक घटना का जिक्र किया।
कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस ने की बात
शाइनी नारंग संग खास बातचीत में श्वेता ने बताया कि उन्हें कई बार गंदे और अजीब सवालों का सामना करना पड़ा। श्वेता ने कहा कि कई बार लोग सीधे पूछ लेते हैं कि क्या आप कॉम्प्रोमाइज करेंगी? एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस शब्द का मतलब भी नहीं पता था।
'लड़की होने के नाते मन में आ जाता है डर'
श्वेता ने बताया कि जब पूछा जाए कि इसका मतलब क्या है, तो वो लोग अजीब तरह की शक्ल बनाते हैं ताकि आप समझ जाएं। लेकिन आप फिर भी कन्फ्यूज होते हो कि क्या सच में ये वो बात कहना चाह रहे हैं। फिर एक लड़की होने के नाते आपके मन में जो डर आ जाता है, वो मैं बता भी नहीं सकती।
अपने साथ घटी घटना के बारे में बात करते हुए मानव गोहिल की पत्नी ने बताया कि एक बार उन्हें एक अच्छे होटल में ऑडिशन के लिए बुलाया गया था, वहां कमरे में काफी लड़कियां थी, तो मुझे असुरक्षित महसूस नहीं हो रहा था, लेकिन फिर भी मन में एक झिझक थी।
जब श्वेता से कपड़े उतारने को कहा
श्वेता ने बताया कि इसके बाद उन्हें एक कमरे में बुलाया गया। उस कमरे में राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सब थे। उन्होंने श्वेता से पूछा कि क्या उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी है। एक्ट्रेस ने हां में जवाब दिया। फिर उन्हें चलकर दिखाने को कहा गया, श्वेता ने वो भी कर दिया। इसके बाद श्वेता से उन लोगों ने कपड़े उतारने को कहा।
कमरे से भाग गईं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ये सुनकर चौक गईं। उन्होंने लगा कि उन्होंने कुछ गलत सुना है, लेकिन फिर सामने से आवाजा आई कि स्ट्रिप करो (कपड़े उतारो)। इस बात पर श्वेता ने उन लोगों से पूछा कि किसलिए स्ट्रिप करने को कहा जा रहा है। जवाब आता है- हम देखना चाहते हैं कि आप स्विम सूट पहनेंगी तो कैसी लगेंगी। श्वेता ने कहा कि इसके बाद वो थैंक्यू बोलकर वहां से भाग गईं।
उस वक्त एक्ट्रेस कैसा महसूस कर रही थीं इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें गुस्सा आ रहा था, डर भी लग रहा था। भले की उस कमरे के बाहर और लोग होंगे, लेकिन उस वक्त वो कमरे में अकेली थीं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


