
देवों के देव महादेव फेम सोनारिका भदौरिया बनीं मां, दिया बेटी को जन्म
देवों के देव महादेव फेम सोनारिका भदौरिया मां बन गई हैं। सितंबर में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद अब सोनारिका ने 5 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया है जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की है।
देवों के देव महादेव में पार्वती का किरदार निभाने वालीं सोनारिका भदौरिया मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है जिसकी न्यूज उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोनारिका ने अनाउंस किया कि वह और विकास बेबी गर्ल के पैरेंट्स बन गए हैं। फैंस और सेलेब्स दोनों को बधाई देने में लगे हैं।
सोनारिका ने दी गुड न्यूज
सोनारिका ने एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके और विकास के हाथों में बेटी के पैर हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, 5.12.2025, हमारा प्यारा और बड़ा आशीर्वाद। वह यहां हैं और हमारी दुनिया भी बन गई हैं।
सितंबर में अनाउंस की प्रेग्नेंसी
बता दें कि सोनारिका और विकास ने सितंबर 2025 में अनाउंस किया कि दोनों जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने बेबीमून की फोटोज शेयर की थीं जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। फोटोज शेयर कर उन्होंने लिखा था हमारा अब तक का सबसे बड़ा एडवेंचर।
सोनारिका-विकास की स्टोरी
साल 2024 में सोनारिका ने विकास से शादी की थी राजस्थान में। रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास, सोनारिका के भाई के दोस्त थे और उनसे वह जिम में मिली थीं। सोनारिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पहले से श्योर थीं कि उन्हें एक एक्टर नहीं चाहिए था पार्टनर के रूप में। उनका कहना था कि इंडस्ट्री के बाहर से पार्टनर के होने से बैलेंस बना रहता है। विकास उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं।
सोनारिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2011 में शो तुम देना साथ मेरा से टीवी डेब्यू किया। हालांकि माता पार्वती के रोल से वह घर-घर फेमस हुईं। इसके अलावा वह पथ्वी वल्लभ इतिहास भी, रहस्य भी, दास्तान ए मोहब्बत सलीम अनारकली औक इश्क में मरजावां जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं। वह तेलुगु फिल्मों में भी अपना कमाल दिखा चुकी हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




