रोहित रॉय के टीवी को डस्टबिन कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

देवोलीना भट्टाचार्जी उन सेलेब्स में से हैं जो खुलकर हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। अब देवोलीना ने रोहित रॉय के टीवी को डस्टबिन मीडियम कहने पर अपना रिएक्शन दिया है।

devoleena bhattacharjee anger on rohit roy
रोहित रॉय पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी

रोहित रॉय ने कुछ दिनों पहले टीवी को डस्टबिन मीडियम बताया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म स्टार्स की एक क्लास और स्टाइल है जो टीवी एक्टर्स में नहीं हैं। अब रोहित के इस स्टेटमेंट पर टीवी की गोपी बहू से पॉपुलर देवोलीना भट्टाचार्जी का रिएक्शन आया है। देवोलीना ने तो रोहित की पहचान पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोगों को जिस थाली में खाना दो उसी में छेद करते हैं

देवोलीना ने आईएनएस से बात करते हुए कहा, ‘लोगों को एक अजीब आदत होती है कि जिस हाथ से उन्हें खाना खिलाया जाता है वो उसे ही काटते हैं या जिस थाली में खाना खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। उनके शब्दों से ऐसा ही लगा है।’

रोनित के भाई के अलावा नहीं रोहित की पहचान

देवोलीना ने फिर कहा, ‘फिल्में तो छोड़ो, मुझे तो सच में याद नहीं कि वह किस टीवी शो में काम कर चुके हैं। सच कहूं तो ज्यादातर लोग उन्हें रोनित रॉय के भाई के नाम से जानते हैं। बस यही उनकी बड़ी पहचान है।’

देवोलीना ने आगे कहा, ‘रोहित को टीवी से पॉपुलैरिटी मिला है। टीवी ही उनकी बड़ी पहचान है और मुझे नहीं पता कि टीवी में रोहित की अपनी क्या पहचान है।’

रोहित ने टीवी में क्यों काम किया?

देवोलीना ने उनके स्टेटमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘अगर टीवी इतना ही बुरा था तो क्यों वह इतने साल तक उसका हिस्सा रहे। अब वह उसी मीडियम को डस्टबिन बोल रहे हैं।’

बॉलीवुड एक्टर्स पर साधा निशाना?

एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे लगता है उनका ये कमेंट इनडायरेक्टली उन बॉलीवुड एक्टर्स पर भी है जो इन दिनों टीवी पर काम कर रहे हैं। आज हर बड़ा बॉलीवुड स्टार टीवी पर आता है अपनी फिल्म, रिएलिटी शोज को प्रमोट करने के लिए ताकि वे दर्शकों से कनेक्ट कर पाएं। क्या उनका ये कहना है कि वे सब डस्टबिन मीडियम पर काम कर रहे हैं? मुझे लगता है कि ये उन्होंने जानबूझकर कहा ताकि उन्हें अटेन्शन मिल पाए।’

टीवी ने मुझे पहचान दी

टीवी की अपने करियर में अहमियत पर देवोलीना ने कहा, ‘ये मेरा घर है। इसने मुझे सब दिया है जैसे काम, पहचान, रिस्पेक्ट और करियर। आज मैं जो भी हूं वो टीवी की वजह से हूं। मैं हमेशा इसकी शुक्रगुजार रहूंगी और इस पर मुझे गर्व है।’

देवोलीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह फिलहाल शो छठी मैया की बिटिया शो में नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म की बात करें तो वह लास्ट कूकी में नजर आई थीं।

वहीं रोहित की बात करें तो वह लास्ट फिल्म कंट्रोल में नजर आए थे। इससे पहले वह टीवी सीरीज कर्मा कॉलिंग में नजर आए थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीरोहित के टीवी को डस्टबिन कहने पर भड़कीं देवोलीना, बोलीं- जिस थाली में खाया…