Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीDevoleena Bhattacharjee Share Photos From Griha Pravesh Of Her Dream House
देवोलीना ने पति शाहनवाज और बेटे के साथ ली नए घर में एंट्री, बोलीं- कुछ सपने समय लेते हैं

देवोलीना ने पति शाहनवाज और बेटे के साथ ली नए घर में एंट्री, बोलीं- कुछ सपने समय लेते हैं

संक्षेप:

गोपी बहू अका देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना एक सपना पूरा कर लिया है। एक्ट्रेस ने नए घर में एंट्री ली है जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Dec 07, 2025 10:03 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी की गोपी बहू से पॉपुलर देवोलीना भट्टाचार्जी का एक बड़ा सपना पूरा हो गया है। उन्होंने अपने पति शाहनवाज शेख और बेटे जॉय के साथ अपने ड्रीम घर में एंट्री ली है। देवोलीना ने घर से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देवोलीना ने जो फोटोज शेयर की हैं उसमें वह अपने घर में एंट्री लेते दिख रही हैं। एक में वह अपने बेटे, पति और डॉग के साथ नजर आ रही हैं। एक फोटो में वह हवन करती दिख रही हैं। एक में उन्होंने किचन की झलक दिखाई है।

कुछ सपने समय लेते हैं

फोटोज शेयर कर देवोलीना ने लिखा, ‘कुछ सपने समय लेते हैं, उन्हें ताकत चाहिए और एक विश्वास। आज हम अपने ड्रीम घर में खड़े हैं। मैं हर इमोशन को महसूस कर पा रही हूं। इस जर्नी, इस सीख और आशीर्वाद के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।’

पिछले महीने ही देवोलीना का बेटा 1 साल का हो गया है। देवोलीना ने इस दौरान बताया कि मदरहुड की जर्नी ने कैसे उनकी लाइफ बदल गई। उन्होंने लिखा था, वो कहते हैं कि मदरहुड ने आपको बदल दिया है और ऐसा सच में होता है। कोई शेड्यूल नहीं होता है ना कोई पॉज बटन। ये टाइरिंग है, काफी इम्परफेक्ट है, लेकिन साथ ही यह लाइफ का खूबसूरत चैप्टर है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।