Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीDeepika kakkar became emotional during hospital visit says kabhi kabhi dil bhar jata hai
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच टूटा दीपिका कक्कड़ के सब्र का बांध, बोलीं- दिल में डर रहता है कि…

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच टूटा दीपिका कक्कड़ के सब्र का बांध, बोलीं- दिल में डर रहता है कि…

संक्षेप:

दीपिका कक्कड़ अपनी हॉस्पिटल विजिट के दौरान काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि सब ठीक है लेकिन दिल कभी-कभी भर जाता है। दीपिका बोलीं कि उन्हें ऊपरवाले का भरोसा है।

Nov 21, 2025 09:22 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दीपिका कक्कड़ का कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है। इस बीच वह अपनी जिंदगी के अपडेट्स अपने व्लॉग में साझा करती रहती हैं। लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका रोती दिखीं। उन्होंने और शोएब ने बताया कि सब कुछ ठीक है लेकिन कभी-कभी दिल भारी हो जाता है तो रोना आता है। दीपिका ने कहा कि वह मन से मजबूत हैं। हिम्मत नहीं हारेंगी। इलाज के दौरान कई छोटी-मोटी परेशानियां आती हैं और रोज उठकर किसी नई चीज से डील करना पड़ता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दीपिका को होती है एंग्जाइटी

दीपिका और शोएब व्लॉग में हॉस्पिटल में दिखते हैं। वह अपनी रिपोर्ट्स दिखाकर आती हैं और उन्हें रोना आने लगता है। वह रो पड़ती हैं फिर खुद को संभालती हैं। दीपिका बोलती हैं, 'ऐसा नहीं है मैं हर वक्त इमोशनल फील करती हूं, कुछ दिन होते हैं जिनमें मैं वकाई में खुशी और उम्मीद महूसस करती हूं। कुछ दिन होते हैं जब लगता है कि सबकुछ एकदम ठीक है, और इतनी बड़ी दिक्कत के बाद चीजें ठीक हैं। हर दिन कुछ अलग लाता है और आगे जाने का रास्ता यही है कि चलते रहो। हम यही करते हैं। इस वक्त मैं इमोशल ब्रेकडाउन से गुजर रही हूं। अलहमदुलिल्लाह मेरी सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं और चीजें सही डायरेक्शन में जा रही हैं लेकिन... मेरे दिल में कहीं ना कहीं डर बैठ गया है कि सब ठीक हो…। मैंने सोमनाथ सर से इस बारे में बात की थी, उन्होंने बताया कि एंग्जाइटी होती है। इमरान शेख सर ने भी यही बात बोली।'

ऊपर वाले का भरोसा रखना है

दीपिका बोलीं, 'लेकिन सच कहूं तो मैं हर दिन उठकर किसी नई चीज से डील कर रही होती हूं। कभी मेरा थायरॉइड ऊपर-नीचे हो गया है। हॉरमोनल की वजह से क्या-क्या होता है, आप जानते ही हैं। मेरी स्किन बहुत ड्राई हो गई है। बीते दो दिनों में हवा इतनी रूखी हो गई है कि हाथ फटने लग गए हैं। मेरे कानों और गर्दन पर अजीब सा प्रेशर फील होता है। मेरी नाक बहुत ड्राई हो गई है।' दीपिका बोलती हैं, कहने को तो ये बहुत छोटी चीजें हैं, जब आप इन सबसे रोज डील करते हो तो कभी-कभी थोड़ी थकान महसूस होती है। रोज खुद से यही कहना है कि हमें फेस करके आगे बढ़ना है। हारना नहीं है। ऊपर वाले पर पूरा भरोसा रखना है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।