Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीDeepak Chahar Scolds Malti for asking is Baseer Ali Straight says she was wrong doing that
दीपक चाहर ने बहन को किस बात पर लगाई डांट? मालती ने हैरानी से पूछा- वो भी दिखा दिया

दीपक चाहर ने बहन को किस बात पर लगाई डांट? मालती ने हैरानी से पूछा- वो भी दिखा दिया

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 फैमिली वीक में मालती चाहर के भाई दीपक घर में पहुंचे। उन्होंने शनिवार को मालती को बसीर अली की सेक्सुअलिटी के बारे में सवाल उठाने को लेकर डांट लगाई। उन्होंने कहा कि उन्हें वो नहीं करना चाहिए था। 

Nov 23, 2025 05:57 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में शनिवार को फैमिली वीक खत्म हुआ। आखिरी में मालती चाहर के भाई घर में आए। शनिवार को मालती चाहर के भाई दीपक ने अपनी बहन को बसीर अली की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाने को लेकर डांट लगाई। दीपक ने कहा कि उन्होंने अमाल से पूछा था कि क्या बसीर स्ट्रेट हैं? वो बहुत गलत था। मालती ने अपनी सफाई देनी चाही तो दीपक ने उन्हें कहा कि वो उनसे ये पूछ ही नहीं रहे हैं कि उन्होंने क्यों बोला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दीपक ने लगाई मालती की गलती

दीपक ने मालती से कहा, तूने भी यहां अमाल के साथ बैठकर पूछा था कि बसीर स्ट्रेट है क्या? वो भी सेम टॉपिक पर ही है, वो यहां नहीं बोल सकते। इसपर मालती ने हैरानी से पूछा कि वो दिखा दिया इन्होंने? दीपक ने कहा- बिल्कुल, मैम का भी दिखाया जब उन्होंने बोला तो, तेरा भी दिखाएंगे ही।

दीपक ने लगाई मालती की क्लास

इसके बाद दीपक ने मालती से कहा, "अगर मैं मैम को प्वाइंट आउट करूंगा तो तूने भी तो गलत बोला है। तूने भी तो सेम चीज बोली है।" इसपर मालती कहती हैं कि उनका प्वाइंट कुछ और ही था, वो नहीं था। इसपर दीपक ने उनसे कहा- कुछ और क्या होता है? तेरे मुंह से शब्द निकले का मतलब वही होता है। कुछ और था या नहीं था…क्यों बात करनी है उस बारे में…तुझे मैंने कितनी बार बोला…। इतने में मालती बोलती हैं कि वो बाद में बताएंगी कि उन्होंने क्यों वो बोला था, वो टीवी पर अभी नहीं बोल सकती हैं। इसपर दीपक उनसे कहते हैं उन्होंने पूछा नहीं उनसे, वो बस बता रहे हैं, वो भी गलत था।

बता दें, दीपक ने कुनिका को भी मालती की सेक्सुअलिटी पर कमेंट लेने को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कुनिका से कहा था कि उन्हें वो कमेंट नहीं करना चाहिए था। दीपक के घर से जाने के बाद सलमान खान ने भी कुनिका को उस कमेंट के लिए टोका। सलमान के बोलने के बाद कुनिका ने कहा कि वो उस बयान के लिए शर्मिंदा हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।