राजा रघुवंशी केस पर बोलीं चुम दरांग; ऐसा नहीं है कि नॉर्थ ईस्ट में क्राइम नहीं होते, लेकिन…

Jun 10, 2025 01:10 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अरुणाचल प्रदेश की चुम दरांग भी राजा रघुवंशी केस पर शॉक्ड हैं। उन्होंने लिखा है कि सब सोनम की फिक्र कर रहे थे पर जो बातें सामने आ रही हैं वो दिल तोड़ने वाली हैं। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट को भी डिफेंड गिया।

राजा रघुवंशी केस पर बोलीं चुम दरांग; ऐसा नहीं है कि नॉर्थ ईस्ट में क्राइम नहीं होते, लेकिन…

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। धीरे-धीरे इस केस की परतें खुल रही हैं। अब नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली चुम दरांग ने इस घटना पर एक पोस्ट किया है। चुम ने लिखा है कि वह सबको पहले पत्नी की चिंता हो रही थी पर जो सामने आ रहा है वो दिल तोड़ने वाला है। साथ ही चुम ने उन लोगों पर भी गुस्सा निकाला है जो इस घटना में नॉर्थ ईस्ट के लोगों के शामिल होने की बात कर रहे थे।

नॉर्थ ईस्ट के लिए बोलीं चुम

चुम ने पोस्ट किया है, 'इस राजा रघुवंशी केस ने मुझे इस कदर हिलाकर रख दिया है कि शब्द नहीं हैं। मुझे यकीन है कि राजा के मिलने के बाद हर कोई पत्नी के लिए परेशान था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह इन सबके पीछे होगी। मेरा दिल टूट गया है। मैं यह भी देख रही हूं कि बहुत से लोग लोकल लोगों, राज्य, क्षेत्र पर आरोप लगा रहे हैं, किस वजह से? मैं यह नहीं कह रही कि नॉर्थ ईस्ट राज्यों में क्राइम होता नहीं है लेकिन सीधा लोगों पे उंगली उठाना अच्छी बात नहीं है।' मेरी सांत्वना है। बता दें कि चुम दरांग अरुणाचल प्रदेश से हैं।

राजा रघुवंशी मर्डर कांड

राजा मध्यप्रदेश के राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर शिलॉन्ग गए थे। वहां से दोनों के लापता होने पर तलाश की गई। कुछ दिनों बाद राजा की लाश मिली और पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद बताया कि उनकी हत्या की गई है। पत्नी सोनम रघुवंशी की तलाश जारी थी। इस बीच कयास लगने लगे कि लोकल लोगों ने उनकी हत्या की है। साथ ही नॉर्थ ईस्ट में टूरिस्ट के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह के चर्चे होने लगे। इस बीच राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने सरंडर कर दिया तो कहानी में ट्विस्ट आ गया। पुलिस का दावा है कि सोनम ने ही कॉन्ट्रैक्ट किलर और अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।