
नाराज बीआर चोपड़ा ने पंकज धीर को कर दिया था अपने ऑफिस से बाहर, फिर ऐसे मिला कर्ण का रोल
संक्षेप: बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का निधन हो गया है। पंकज को कर्ण के रोल से घर-घर में पहचान मिली थी। पर क्या आप जानते हैं कर्ण से पहले उन्हें अर्जुन का रोल मिला था। उन्होंने अर्जुन के रोल का लिए ऑडिशन दिया था।
बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर पंकज धीर का निधन आज यानी 15 अक्टूबर को निधन हो गया। पंकज धीर लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। पंकज एक बेहद टैलेंटेड एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए। पर उन्हें पहचान मिली बीआर चोपड़ा के कर्ण से। महाभारत में पंकज धीर ने कर्ण का किरदार निभाया था। वो रोल इतना पॉपुलर हुआ था कि किताबों में कर्ण के चेहरे पर पंकज धीर का चेहरा छपता था।

पर क्या आप जानते हैं कि पंकज धीर को कर्ण से पहले अर्जुन का रोल मिला था। उन्होंने अर्जुन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि, उन्होंने मूछ कटाने से मना कर दिया था, इस वजह से उन्हें ये रोल नहीं मिल पाया था।
पंकज को ऑफर हुआ था अर्जुन का रोल
Lehren से पुराने इंटरव्यू में खास बातचीत में पंकज धीर ने इस बारे में बात की थी। पंकज ने कहा था, “जब मैंने ऑडिशन दिया था डायलोग राइटर्स राही मासूम रजा, भृंग तुपकरी साहब और पंडित नरेंद्र शर्मा जी के साथ एक पैनल था। उन सबको लगता था कि मैं अर्जुन के रोल में बहुत अच्छा लगूंगा। हमने उसपर हाथ मिलाया था और मैंने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। फिर बीआर चोपड़ा का मुझे फोन आया, उन्होंने कहा कि मुझे बृहन्नला के किरदार के लिए मूछें कटवानी होंगी। मैंने कहा मैं वो नहीं कर सकता। मैंने उन्हे कहा कि मेरे चेहरे का बैलेंस ऐसा है कि अगर मैंने मूछे कटवाई तो मेरा चेहरा अच्छा नहीं दिखेगा। उन्होंने मुझसे कहा था- तुम एक्टर हो या क्या हो? आप मूछों की वजह से इतना बड़ा रोल छोड़ रहे हो। मुझे ये समझ नहीं आ रहा है।”
ऐसे मिला कर्ण का रोल
पंकज धीर ने आगे बताया था कि बीआर चोपड़ा ने ये बात सुनने के बाद उन्हें वहां से बाहर निकाल दिया था। पंकज ने बताया था, "इस दरवाजे से निकल जाओ, वापस मत आना। उन्होंने मुझे ऑफिस से बाहर फेंक दिया। मेरा कॉन्ट्रैक्ट फाड़ दिया और छह महीने तक मैं बस घूम रहा था, डबिंग कर रहा था। चोपड़ा सर ने कहा फिर मुझे कॉल किया और इसे ही मैं किस्मत कहता हूं। उन्होंने मुझसे पूछा कि कर्ण का रोल करूंगा? मैंने पूछा कि सर मूछें तो नहीं कटवानी होगीं? उन्होंने कहा नहीं। वो किस्मत थी कि मुझे कर्ण का रोल मिला।"

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




