
स्मृति ईरानी के क्योंकि सास भी कभी बहू थी में होगा बिल गेट्स का डेब्यू, लेकिन इसमें है एक ट्विस्ट
स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने वाला है। शो में बिल गेट्स का डेब्यू होने वाला है जिसके बारे में सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
एकता कपूर अपने शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। इस शो के जरिए स्मृति ईरानी ने लंबे समय बाद टीवी पर वापसी की है। इस बार शो को एक अलग स्टोरी के साथ लाए हैं। अब खबर आ रही है कि शो को और इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए एकता बिल गेट्स को शो में लेकर आने वाली हैं। हालांकि इसमें भी एक ट्विस्ट है।

क्या होगा ट्रैक में
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब आगे ट्रैक में दिखाया जाएगा कि बिजनेसमैन बिल गेट्स, स्मृति ईरानी से वीडियो कॉल पर बात करेंगे। इसे 3 एपिसोड में दिखाया जाएगा।
शो के जरिए सोशल मुद्दों को करते हाइलाइट
रिपोर्ट यह भी हैं कि स्टोरीलाइन का फोकस प्रेग्नेंट महिलाएं और न्यूबॉर्न्स के हेल्थ अवेयरनेस पर होगा क्योंकि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन इस पर ही काम करता है। स्मृति इस शो को एक प्लेटफॉर्म की तरह यूज करना चाहती हैं जहां वह हेल्थ और सोशल अवेयरनेस को स्टोरी टेलिंग के जरिए बताएं।
बता दें कि स्मृति अब तक कई बार शो में कई सोशल मुद्दों को उठा चुकी हैं जिसमें एजिंग, बॉडी शेमिंग, डॉमेस्टिक वॉयलेंस शामिल है।
मुंबई मिरर से बात करते हुए स्मृति ने कहा था, ‘हमने कई मुद्दों पर बात की है जैसे एजिंग और बॉडी शेमिंग क्योंकि इन सब चीजों से महिलाओं को हर दिन जूझना होता है। मेरे लिए, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो रचनात्मक उद्योग का हिस्सा रहा है, उन्हें उजागर करना महत्वपूर्ण था।’
उन्होंने यह भी कहा था, अगर फेक केस फाइल होता है, क्या महिलाएं ऐसे आदमी के खिलाफ खड़े हो सकती हैं? ऐसा आप नॉर्मली टीवी शो या फिल्म में नहीं देखते हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




