
Bihar Election 2025: भाजपा-एनडीए की बढ़त देख खुश हुई रुपाली गांगुली, लिखा- बिहार के लिए रोमांचक पल
Bihar Election Results 2025: रुपाली गांगुली ने बिहार चुनाव 2025 में भाजपा-एनडीए की बढ़त पर खुशी जताई। उन्होंने बिहार की महिलाओं की ताकत और योगदान को भी जीत का बड़ा कारण बताया।
‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बीच सोशल मीडिया पर भाजपा-एनडीए गठबंधन की बढ़त पर खुशी जताई है। रुपाली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता की खुलेआम सराहना करते हुए बिहार के ‘अनंत विकास’ की कामना की।

रुपाली का पोस्ट
रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “बिहार के लिए कितना रोमांचक पल है! भाजपा-एनडीए की जीत लोगों के मोदी जी की सोच और नीतीश जी की स्थिरता में विश्वास को दर्शाती है।” इतना ही नहीं, उन्होंने बिहार की महिलाओं को भी खास सलाम पेश किया। रुपाली ने बिहान की महिलाओं की आवाज, आत्मविश्वास और ताकत को बिहार की जीत में निर्णायक बताया।
मैथिली ठाकुर चल रही हैं आगे
अलीनगर सीट से आगे चल रहीं भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर अपनी बढ़त को किसी सपने जैसा बता रही हैं। उनका कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों की बड़ी उम्मीदें महसूस की हैं और अब वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य निभाने को तैयार हैं। मैथिली का कहना है कि जीत के बाद उनका पहला लक्ष्य अपने क्षेत्र में पार्टी के मैनिफेस्टो को घर-घर तक पहुंचाना होगा।
क्या कह रहे हैं रुझान?
बिहार चुनाव के नतीजे लगभग तय हो गए हैं। कुल 243 सीटों में से एनडीए भारी बढ़त के साथ लगभग क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। खबर लिखने तक एनडीए 193 सीटों पर आगे चल रही है और 7 पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


