बिग बॉस: घर का दरवाजा तोड़कर भाग गए कंटेस्टेंट, जानिए सीजन 2 में खिलाड़ियों ने क्यों की यह हरकत

Oct 19, 2024 03:33 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

  • Bigg Boss Rule Break: बिग बॉस हाउस में एक घटना ऐसी भी हुई जब ग्रैंड फिनाले तक आते-आते अंदर सिर्फ लड़के ही बचे रह गए। इनमें से किसी को भी खाना बनाना नहीं आता था जिसके बाद परेशान होकर वो दरवाजा तोड़कर एक ढाबे पर खाना खाने चले गए। देखिए घटना का वीडियो।

बिग बॉस: घर का दरवाजा तोड़कर भाग गए कंटेस्टेंट, जानिए सीजन 2 में खिलाड़ियों ने क्यों की यह हरकत

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में दर्शकों को बेहिसाब ड्रामा देखने मिलता है। टेलीविजन का यह सबसे बड़ा रियलिटी शो बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हर सीजन में दर्शकों को फन ऐलीमेंट के साथ-साथ काफी सारी कॉन्ट्रोवर्सी भी देखने को मिल जाती है। शो का कॉन्सेप्स ऐसा है कि बिना किसी घड़ी या मोबाइल फोन और अन्य सुविधाओं के, कुछ सेलेब्रिटीज को एक विशाल घर में बंद कर दिया जाता है। लेकिन कई बार ऐसी भी सिचुएशन आ जाती है जब घर के अंदर खिलाड़ियों ने अपनी लिमिट ही क्रॉस कर दी।

जब गेट तोड़कर भागे आखिरी 5 कंटेस्टेंट

यूं तो बिग बॉस हाउस के नियम काफी सख्त होते हैं और खिलाड़ियों को रूल्स तोड़ने की सख्त मनाही होती है, लेकिन कई बार किसी मजबूरी या फिर हीट ऑफ द मोमेंट में खिलाड़ियों ने नियम तोड़े हैं। कुछ ऐसा ही बिग बॉस सीजन 2 में हुआ था जब चार कंटेस्टेंट बिग बॉस हाउस का दरवाजा तोड़कर निकल भागे थे। अग्निशमन सिलेंडर और डंबल की मदद से इन खिलाड़ियों ने दरवाजा तोड़ डाला और फिर खाना खाने के लिए लोनावला के एक ढाबे में चले गए। लेकिन सवाल यह है कि इन खिलाड़ियों ने ऐसा क्यों किया?

खिलाड़ियों ने क्यों तोड़ा घर का दरवाजा

दरअसल यह घटना बिग बॉस सीजन 2 के फिनाले वीक में हुई थी जब आखिर में 5 लड़के ही घर के अंदर बचे रह गए थे। क्योंकि आखिरी एक लड़की भी बिग बॉस हाउस से एविक्ट हो चुकी थी और घर में बाकी बचे लड़कों में से किसी को भी खाना बनाना नहीं आता था। भूख से बदहाल इन लड़कों से जब नहीं रहा गया तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और फिर खाना खाने लोनावला के एक ढाबे में चले गए। इसके बाद ये लड़के वहां से वापस लौटकर बिग बॉस हाउस में वापस भी आ गए। जाहिर है कि यह एक बड़ा रूल ब्रेक था।

बिग बॉस ने घरवालों को दी थी यह सजा

लेकिन बिग बॉस के पास उनकी मजबूरी को समझने के सिवाए कोई विकल्प नहीं था क्योंकि फिर किसी भी कंटेस्टेंट को विनर नहीं बनाया जा सकता। लिहाजा बिग बॉस ने फिनाले वीक के दौरान इन बाकी बचे खिलाड़ियों को बाहर से खाना उपलब्ध करवाया। लेकिन बिग बॉस ने खिलाड़ियों को उनकी दरवाजा तोड़कर भाग जाने की हरकत के लिए यूं ही नहीं छोड़ दिया। बिग बॉस ने जान बूझकर नियम तोड़ने की वजह से फाइनलिस्ट्स पर 2 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई जो कि उनकी विनिंग प्राइज से काटी गई थी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।