Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss week 10 eviction poll result check who got highest votes amond farrhana nilam and ashnoor
Bigg Boss 19 Poll: इस हफ्ते घर से कटेगा किसका पत्ता, देखें दर्शकों ने किसे दिए सबसे ज्यादा वोट्स

Bigg Boss 19 Poll: इस हफ्ते घर से कटेगा किसका पत्ता, देखें दर्शकों ने किसे दिए सबसे ज्यादा वोट्स

संक्षेप:

BB Poll Result: बिग बॉस 19 में आने वाले वीक में इविक्शन को लेकर हलचल तेज हो चुकी है। लोग अपने फेवरिट कंटेस्टेंट सपोर्ट कर रहे हैं, साथ ही ये भी बता रहे हैं कि वे गेम में अब किसको नहीं देखना चाहते। यहां देखें पोल का रिजल्ट।

Tue, 4 Nov 2025 05:14 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में बीते हफ्ते किसी का इविक्शन नहीं हुआ। प्रणित मोरे हेल्थ की वजह से बाहर थे। उनकी टीम से भी अपडेट आ चुका है कि हालत में सुधार है। अब दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो चुकी है कि 10वें हफ्ते घर से कौन बेघर हो सकता है। सोशल मीडिया पर दिख रहे ट्रेंड्स और दर्शकों को पोस्ट के मुताबिक बॉटम 3 में फरहाना, अशनूर और नीलम गिरि के नाम हैं। लाइव हिंदुस्तान के पोल में भी दर्शकों ने बताया कि इस हफ्ते बिग बॉस 19 से किसका पत्ता कट सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसको मिले कितने वोट्स

बिग बॉस 19 वीक 10 के लिए गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, फरहाना, अशनूर और नीलम गिरि नॉमिनेटेड हैं। लाइव हिंदुस्तान पोल में पूछा गया था कि अशनूर, नीलम और फरहाना में से इस वीक किसका इविक्शन हो सकता है। हमारे रीडर्स ने सबसे ज्यादा वोट्स दिए हैं नीलम गिरि को। उन्हें 53 परसेंट वोट्स मिले हैं। यानी उनके जाने की संभवना लोगों को सबसे ज्यादा लग रही है। अशनूर कौर को 23 परसेंट वोट्स मिले हैं। वहीं फरहाना भट्ट को 22 परसेंट वोट्स मिले हैं यानी लोगों को उनके जाने का चांस कम लग रहा है।

बिग बॉस पोल

वापसी करेंगे प्रणित

बिग बॉस 19 में इस वक्त शहबाज, अमाल, अशनूर, अभिषेक तान्या मित्तल के खिलाफ चल रहे हैं। इनके बीच आपस में तूतू-मैंमैं चल रही है। अभिषेक ने सबके सामने बोला कि तान्या अकेले में उनसे फ्लर्ट करती है। इस पर तान्या भड़क गईं। वहीं वाइल्ड कार्ड एंट्री का इंतजार हो रहा है। प्रणित मोरे भी शो में वापसी कर सकते हैं। उनकी टीम ने रीसेंटली पोस्ट किया था कि प्रणित की सेहत में सुधार के बाद वे बिग बॉस मेकर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:बाहर कुत्ता बना देंगे, हम खतरनाक लोग हैं…तान्या के लिए अमाल का शॉकिंग बयान
Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।