Bigg Boss Tamil: टास्क के दौरान बिगड़ी लड़की की तबीयत, मेकर्स हुए सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल
Bigg Boss Tamil 9: बिग बॉस तमिल सीजन 9 के एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट एंड्री को पैनिक अटैक पड़ गया और उनकी तबीयत बिगड़ती देख उनके को-कंटेस्टेंट के साथ-साथ दर्शक भी काफी घबरा गए।

बिग बॉस तमिल में उस वक्त एक टास्क के दौरान हालात बहुत खराब हो गए जब एक कंटेस्टेंट को पैनिक अटैक पड़ गया। मेकर्स सब कुछ होता देखते रहे, लेकिन गेम के फॉरमैट को ध्यान में रखत हुए कोई भी उसकी मदद करने नहीं आया। अब सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स को जमकर लताड़ा जा रहा है। कंटेस्टेंट सैंड्रा एमी प्राजिन ने जब थोड़ा बेहतर महसूस किया तो उन्होंने मेकर्स से विनती की, कि उन्हें वापस घर जाने दिया जाए, जिसके बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया और अब उनकी सेहत काफी बेहतर है।
धक्कामुक्की में पड़ा पैनिक अटैक
हुआ यूं कि बिग बॉस तमिल सीजन 9 में घरवालों को एक टास्क किया गया। इस टास्क में घरवालों को ज्यादा से ज्यादा वक्त तक एक छोटे साइज की कार के भीतर रुकना था। टास्क के दौरान जब कंटेस्टेंट पार्वती (वीजे पारू) और कमरुद्दीन के ने सैंड्रा एमी प्राजिन को जबरदस्ती धक्का दे दिया। इसके बाद सैंड्रा को पैनिक अटैक आ गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने शो के मेकर्स, टीवी चैनल स्टार विजय चैनल और होस्ट विजय सेतुपति को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
लोगों ने किया मेकर्स को खूब ट्रोल
पारू और कमरुद्दीन के सैंड्रा के मना करने के बावजूद उन्हें गाड़ी से बाहर धकेलने पर बाकी घरवाले विरोध करते दिखे। नतीजा यह हुआ कि सैंड्रा की तबीयत बिगड़ने लगी और वह कुछ ही देर में गाड़ी से बाहर जा गिरीं। सबरी नाथन और विनोद कुमार मदद के लिए सैंड्रा की तरफ दौड़े। क्योंकि साफ देखा जा सकता था कि सैंड्रा की तबीयत बिगड़ रही थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जहां खुद सैंड्रा ने उन्हें घर भेजने की बात कही वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने डिमांड की, कि उन्हें वापस भेज दिया जाए।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




