Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss Ott Fame puneet superstar girlfriend married with someone else youtuber opens up about heartbreak
'हमारा कोई जिस्मानी रिश्ता नहीं था', पुनीत सुपरस्टार की गर्लफ्रेंड ने कर ली है शादी, याद कर हुए भावुक

'हमारा कोई जिस्मानी रिश्ता नहीं था', पुनीत सुपरस्टार की गर्लफ्रेंड ने कर ली है शादी, याद कर हुए भावुक

संक्षेप:

पुनीत अपने अतरंगी वीडियोज के चलते काफी सुर्खियों में रहते हैं। इन अतरंगी वीडियोज के चलते लोग उन्हें जमकर ट्रोल और उनकी आलोचना करते हैं, लेकिन उनको फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में अब पुनीत अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।

Jan 12, 2026 10:52 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आ चुके सोशल मीडिया स्टार पुनीत सुपरस्टार पहले ऐसे कंटेस्टेंट रहे हैं, जिन्हें सलमान के शो से महज कुछ ही घंटों में बाहर कर दिया गया था। पुनीत अपने अतरंगी वीडियोज के चलते काफी सुर्खियों में रहते हैं। इन अतरंगी वीडियोज के चलते लोग उन्हें जमकर ट्रोल और उनकी आलोचना करते हैं, लेकिन उनको फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में अब पुनीत अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस वीडियो में पुनीत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को याद कर इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ?

आज भी गर्लफ्रेंड को याद करते हैं पुनीत

पुनीत सुपरस्टार ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान जब इंटरव्यू में पुनीत से उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर सवाल किया गया कि क्या वह कभी से प्यार करते हैं? इस पर पुनीत ने कहा, 'प्रेम क्या... है एक लड़की है, उससे प्रेम करते हैं।' जब पूछा गया कि क्या वह लड़की उन्हें चाहती है तो जवाब आया, 'वो प्रेम क्या, उसकी शादी हो गई है कुछ टाइम पहले। उससे प्रेम था थोड़ा। उसकी शादी हो गई।'

गर्लफ्रेंड की हो चुकी है शादी

इंटरव्यू में पुनीत से आगे ने पूछा गया कि क्या वह लड़की भी उनसे उतना ही प्यार करती थी। इस पर तो यूट्यूबर ने कहा, 'वो भी मेरे से प्रेम करती थी, लेकिन हमने कभी कुछ भी गलत नहीं किया। उस लड़की की शादी किसी और से हो गई। वो बोली कि मेरी शादी पक्की हो गई है। मेरे मम्मी-पापा नहीं मान रहे। उसकी शादी हो गई। वो बेंगलुरु चली गई शादी के करके।'

इस वजह से नहीं किया कोई सवाल

जब यूट्यूबस से पूछा कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके लिए घरवालों से झगड़ा क्यों नहीं किया? इस पर पुनीत ने कहा, 'लड़ी इसलिए नहीं... देखो मेरी बात सुनो, एक चीज होती है न... अब उसके मां-बाप की जिद थी कि उनका कोई पुराना रिश्तेदार था, उनसे शादी करनी थी, तो उसने मुझे एक ही चीज बोली- यार आज मैं तेरे लिए अपने मां-बाप को छोड़ सकती हूं। तो कल को मैं तुझे भी छोड़ सकती हूं। अगर आज मैं तेरे लिए अपने मां-बाप से लड़ सकती हूं ना, तो कल को किसी और के लिए तुझसे भी लड़ सकती हूं। तो मैंने उसको खुद ही बोला कि हमारा कोई ऐसा रिश्ता नहीं है कि हमारा कोई जिस्मानी हो या कुछ हो। अगर तू उसके साथ सुखी है तो तू उसके पास चली जा। ये मैंने खुद ही बोल दिया उसको। तो उसकी शादी हो गई एक साल पहले।' हम होली दिवाली पर एक दूसरे को बस मैसेज करते हैं बाकी हमारी कोई बात नहीं होती।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;