Bigg Boss OTT 3: शो शुरू होते ही बिग बॉस के घर में मचा बवाल, इस यूट्यूबर ने गुस्से में फीमेल कंटेस्टेंट को मारा चांटा!

Jun 22, 2024 12:10 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

  • शो के अब तक कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। वहीं, अब शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो शुरू होते ही घर युद्ध का मैदान बन गया है। शो में दो कंटेस्टेंट के बीच बात मारपीट तक पहुंच गई।

Bigg Boss OTT 3: शो शुरू होते ही बिग बॉस के घर में मचा बवाल, इस यूट्यूबर ने गुस्से में फीमेल कंटेस्टेंट को मारा चांटा!

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो में इस बार अनिल कपूर ने कमान संभाली है। अनिल ने एक-एक कर के सभी कंटेस्टेंट का इंट्रो बेहद ही शानदार तरीके से कराया है। इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में टीवी से लेकर बॉलीवुड, पत्रकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर ने एंट्री ली है। शो के अब तक कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। वहीं, अब शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो शुरू होते ही घर युद्ध का मैदान बन गया है। शो में दो कंटेस्टेंट के बीच बात मारपीट तक पहुंच गई। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ?

विशाल ने इस फीमेल कंटेस्टेंट को मारा चांटा?

बिग बॉस ओटीटी 3 के इस सीजन की सबसे पहली फाइट की खबर सामने आ रही है। टेलीचक्कर की खबर के अनुसार शो शुरू होते ही बिग बॉस का घर में जमकर झगड़ा हुआ। ये झगड़ा यूट्यूबर विशाल पांडे और पौलमी दास के बीच हुआ है। दरअसल, पौलमी ने विशाल को कहा कि वो किस तरह से अपने आस पास गंदगी रखते हैं। साफ-सफाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते और बहुत ज्यादा अनहाइजीनिक हैं। पौलमी की ये बात विशाल को काफी बुरी लगी। उनके बीच काफी बहस हुई और बात मारपीट तक जा पहुंची। विशाल को इतना गुस्सा आया कि उसने पौलमी को चांटा मार दिया।

शो में धमाल मचाएंगे से कंटेस्टेंट

'बिग बॉस ओटीटी 3' में इस बार नीरज गोयत, सना मकबूल, साई केतन राव, नाज़ी, पौलमी दास, अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, शिवानी कुमारी, सना सुल्ताना, शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया, चंद्रिका दीक्षित, विशाल पांडे, जॉन एफर, लव कटारिया, मैक्सएक्सटर्न का नाम कंफर्म बताया जा रहा है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।