Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss OTT 3 Shivani Kumari Share Her Life Heartfelt Story Infront Of Naezy In Anil Kapoor Show Watch Video
Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी ने खोला अपनी जिंदगी का सच, कहा- मेरे जीजा मेरे घर में रहते हैं और मुझे ही उनके...

Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी ने खोला अपनी जिंदगी का सच, कहा- मेरे जीजा मेरे घर में रहते हैं और मुझे ही उनके...

संक्षेप:

  • 'बिग बॉस ओटीटी 3' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शिवानी कुमारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। उनकी बात सुनकर नैजी उनकी तारीफ करते दिखे।

Jun 27, 2024 06:03 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की शुरुआत 21 जून से हो चुकी है। शो में इस बार अनिल कपूर बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 3' में टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स, पत्रकार, रैपर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरके साथ बॉक्स ने एंट्री मारी हैं। ऐसे में अब शो का पहला एलिमिनेशन भी हो गया है। शो से नीरज गोयत को बाहर कर दिया गया। ऐसे में शो से लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। इसी बीच 'बिग बॉस ओटीटी 3' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शिवानी कुमारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। उनकी बात सुनकर नैजी उनकी तारीफ करते दिखे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिवानी अकेले संभालती हैं पूरा घर

यूपी की रहने वाली शिवानी कुमारी का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो अपनी फैमिली को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। शिवानी प्रोमो में रैपर नैजी से कहती हैं, 'बचपन से पिता भी नहीं हैं, एक भी भाई भी नहीं हैं। पूरा घर का खर्चा मुझे ही चलाना पड़ता है। मेरे जीजा जी इधर ही रहते हैं गांव में मेरी मम्मी के साथ। जीजा जी तो कुछ करते नहीं, उनके छह बच्चे हैं मुझे ही पालने पड़ते हैं। हम ही उनको पढ़ा रहे हैं जो भी खर्चा उनका होता है हम ही दे रहे हैं।'

ये भी पढ़ें:शिवानी कुमारी बोलीं- पापा के जाने के बाद परिवार के लोगों ने मम्मी के साथ…

22 साल की उम्र में बहुत जिम्मेदारी है

इसके बाद शिवानी कहती हैं, '22 साल की उम्र में घर की जिम्मेदारी, बहुत बड़ा काम होता है।' शिवानी की बात सुनकर नैजी कहते हैं कि अच्छा है फिर तो तुम बहुत जिम्मेदार इंसान हो। इस पर शिवानी कहती हैं कि जिम्मेदारी तो बहुत है। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर शिवानी की तारीफ कर रहे हैं और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक काफी व्यूज मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें:एल्विश ने साई केतन को दी सरेआम धमकी, कहा- कटारिया से दूर रहना वरना…
Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।