
'बिग बॉस 19' के इस कंटेस्टेंट के सपोर्ट में आए एल्विश यादव, लोग बोले- खेल पलट गया
Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव ने पोस्ट शेयर कर ‘बिग बॉस 19’ के एक सदस्य के लिए वोट अपील की है। आइए आपको उस सदस्य का नाम बताते हैं।
सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने फिनाले के करीब पहुंच गया है। इस वक्त शो में नौ कंटेस्टेंट्स बचे हैं। तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, मालती चाहर और फरहाना भट्ट 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी जीतने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। इसी बीच ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी का नाम अनाउंस कर दिया है।
किस कंटेस्टेंट के सपोर्ट में आए एल्विश?
फैमिली वीक में मिले फीडबैक के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ घरवालों को भी गौरव खन्ना विनर लगने लगे हैं। हालांकि, एल्विश ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया है। एल्विश ने अपने फैंस से मालती को वोट देने की अपील की है। एल्विश ने सोशल मीडिया पर मालती का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘वोट करो।’ एल्विश का पोस्ट देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं।
क्या बोल रहे हैं लोग?
एक यूजर ने लिखा, ‘एल्विश भाई ने तो खेल ही पलट दिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक स्ट्रॉन्ग वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, दूसरे स्ट्रॉन्ग वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहा है। अब मजा आएगा।’ तीसरे ने लिखा, ‘ये तो कभी सोचा ही नहीं था।’
फैमिली वीक
बता दें, इस वक्त घर में फैमिली वीक चल रहा है। अभी तक कुनिका सदानंद के बेटे, अशनूर कौर के पिता, गौरव खन्ना की पत्नी, फरहाना भट्ट की मम्मी, प्रणित मोरे के भाई और अमाल मलिक के भाई घर में आ चुके हैं। अब तान्या मित्तल के भाई, शहबाज बदेशा के पापा और मालती चाहर के भाई की एंट्री होने वाली है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




