बिग बॉस फेम जय दुधाणे पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, अरेस्ट होने के बाद दिया पहला बयान

Jan 05, 2026 01:20 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Bigg Boss Fame Jay Dudhane: मॉडल, फिटनेस ट्रेनर और एक्टर जय दुधाणे का बयान आया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि उन्हें फंसाने वाले सबूत पेश करें।

बिग बॉस फेम जय दुधाणे पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, अरेस्ट होने के बाद दिया पहला बयान

‘बिग बॉस मराठी 3’ फेम एक्टर जय दुधाणे ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर रिएक्ट किया है। दरअसल, जय पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। कथित तौर पर उन्होंने 5 कमर्शियल दुकानों को, जो पहले से बैंक के पास गिरवी थीं, उनका जाली दस्तावेज दिखाकर एक रिटायर्ड इंजीनियर को बेच दिया है। ऐसे में ठाणे पुलिस ने उन्हें 4 जनवरी 2026 (रविवार) को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया जब वह अपनी पत्नी हर्षला पाटिल के साथ हनीमून पर जा रहे थे। वहीं अब एक्टर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है।

क्या बोले जय दुधाणे?

गिरफ्तारी के बाद जय ने टीवी9 से बात करते वक्त सभी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कि वह डरे नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरे मामले को बहुत बेईमानी से तोड़ा-मरोड़ा गया है। जय ने कहा कि गिरफ्तारी के वक्त कई लोगों ने उन्हें अपना चेहरा छिपाने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

जय का बयान

जय ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, मैं हैरान था। अगर किसी के पास सबूत है, तो वे उसे पेश करें। एग्रीमेंट पहले ही हो चुका है और एक ही दुकान को कई लोगों को बेचना असंभव होगा। अगर यह सच है, तो इसे साबित करें।”

कौन हैं जय?

जय मॉडल, फिटनेस ट्रेनर और एक्टर हैं। वह साल 2021 में अदिति राजपूत के साथ स्प्लिट्सविला जीतने के बाद फेम में आए थे। उसी साल, उन्होंने ‘बिग बॉस मराठी 3’ में हिस्सा लिया था और फर्स्ट रनर-अप बने थे। इसके बाद उन्होंने कई मराठी टेलीविजन शोज और फिल्में की। अब वह इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम बन गए हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्टर ने हाल ही में दिसंबर 2025 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड हर्षला पाटिल से शादी की है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।