संभावना सेठ का दावा, सलमान ने स्टेज पर कहा- 100% काम दूंगा, बाद में बोला- मैं…
Sambhavna Seth: भोजपुरी क्वीन और 'बिग बॉस सीजन 2' फेम संभावना सेठ ने सलमान खान के साथ अपने एक ऐसे अनुभव को साझा किया है, जिसे सुनाते वक्त वह खुद रो पड़ीं।

संभावना सेठ ने सलमान खान के साथ अपनी एक मुलाकात का किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि सलमान खान ने ‘बिग बॉस 4’ के स्टेज पर उनकी तारीफ की थी। इतना ही नहीं, सलमान ने ये भी कहा था कि वह उन्हें 100% काम देंगे। हालांकि, शो खत्म होने के बाद चीजें बदल गईं। वह सलमान खान से मिलने गईं और रोते हुए बाहर आईं। पढ़िए सलमान ने उन्हें क्या जवाब दिया था।
सलमान ने तारीफ की
संभावना सेठ ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘बिग बॉस सीजन 4 में सलमान खान की एंट्री हुई थी तो सारे सीजन (1,2 और 3) के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। मुझे याद है, मैं अपनी परफॉर्मेंस के बाद जाकर बैठ गई थी। सब एक-दूसरे की तारीफ कर रहे थे और मैं अकेले एक कोने में बैठी हुई थी। तभी अचानक सलमान जी ने कहा, इस लड़की ने कमाल कर दिया।’
रवि किशन ने सलमान से बात की
संभावना ने आगे कहा, ‘फिर मेरा दोस्त रवि किशन मुझे सलमान जी के पास लेकर गया। रवि किशन ने सलमान जी से कहा, ये संभावना हैं। ये भोजपुरी की आन बान शान हैं। बहुत अच्छा डांस करती हैं। सलमान जी ने कहा, हां! मैं अभी इनका डांस देखा। मैंने मौके का फायदा उठाया और सलमान जी से कहा, सर अगर आपको ठीक लगे तो मुझे फिल्म में…। सलमान जी ने कहा, हां! हां! 100%। उनका 100% मेरे लिए सपने जैसा था। मुझे लगा कि अब तो मैं फाड़ दूंगी। उन्होंने मुझे अपना पर्सनल नंबर भी दिया।’
मेकर्स की बात मानी
संभावना बोलीं, ‘इसके बाद मुझे दोबारा स्टेज पर बुलाया गया। मेकर्स ने कहा कि हमें बिग बॉस वाली संभावना चाहिए। आपको सलमान के सामने वैसे ही जवाब देना है जैसे आप बिग बॉस में देती थीं। मैंने मेकर्स के हिसाब से चीजें कीं, लेकिन शायद सलमान जी को वो बात पसंद नहीं आई। मुझे लगता है कि सलमान जी को वैसे लड़कियां पसंद नहीं हैं जो थोड़ा उठकर ज्यादा बात करें। ऐसा मेरा सोचना है।’
सलमान खान का जवाब
संभावना ने आगे बताया, ‘फिर मैं शो के खत्म होने के बाद सलमान जी से मिलने गई। मुझे सलमान जी बहुत इरिटेटेड लग रहे थे। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से बात की, लेकिन वो मुझे बिल्कुल अलग लग रहे थे। वैसे नहीं लग रहे थे जैसे स्टेज पर थे। अब वो मुझसे चिढ़े हुए थे या थक गए थे, मुझे नहीं पता। तो मैंने पूछा कि आपने कहा कि आप फिल्म में मुझे…। सलमान जी बोले, संभावना तुम्हें थोड़ा वजन कम करना पड़ेगा और मैं लोगों को प्रमोट नहीं करता हूं।’
रोने लगीं संभावना
संभावना बोलीं, ‘मेरा तो दिल टूट गया। मैं रोते-रोते घर गई हूं। मैं सलमान खान की आज भी बहुत बड़ी फैन हूं, लेकिन मैं टूट गई थी। मेरे पापा-मम्मी जिंदा थे तब। मैं बहुत कोशिश कर रही थी कि कुछ बड़ा मिल जाए तो मैं पापा-मम्मी को सरप्राइज दूं।’ यह कहते-कहते संभावना भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
किस सीजन में थीं संभावना?
बता दें, संभावना सेठ ‘बिग बॉस सीजन 2’ का हिस्सा थीं। इस सीजन को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था और आशुतोष कौशिक इस सीजन के विनर बने थे।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


