‘खतरों के खिलाड़ी 14’ हारने के बाद अभिषेक कुमार ने किया पहला पोस्ट, लिखा- जिंदगी की एंडिंग बेस्ट होगी

Sep 30, 2024 02:52 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

  • रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है। रोहित शेट्टी ने करण वीर मेहरा को इस स्टंट बेस्ड शो का विनर घोषित कर दिया है। ऐसे में अभिषेक कुमार ने ग्रैंड फिनाले के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है।

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ हारने के बाद अभिषेक कुमार ने किया पहला पोस्ट, लिखा- जिंदगी की एंडिंग बेस्ट होगी

स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की ट्रॉफी करण वीर मेहरा ने अपने नाम कर ली है। करण वीर मेहरा ने कृष्णा श्रॉफ, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार और गश्मीर महाजनी को हराकर ये रिएलिटी शो जीत लिया है। एक तरफ, जहां करण अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, पांचवां स्थान हासिल करने वाले अभिषेक कुमार ने अपने फैंस से माफी मांगी है।

अभिषेक का पोस्ट

अभिषेक ने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के ग्रैंड फिनाले के बाद इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘मुझे माफ कर दो। मुझे पता है आप सब लोग दुखी हैं। खतरों की एंडिंग अच्छी नहीं हुई पर वादा करता हूं, जिंदगी की एंडिंग बेस्ट होगी। जय माता दी।’

अभिषेक कुमार का पोस्ट

बिग बॉस में हासिल किया था दूसरा स्थान

अभिषेक कुमार ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से पहले ‘बिग बॉस 17’ में नजर आए थे। अभिषेक, अंकिता लोखंड़े, अरुण माशेट्टी और मन्नारा चोपड़ा को हराकर टॉप 2 में पहुंचे थे। हालांकि, ग्रैंड फिनाले वाली रात उनके वोट्स कम पड़ गए और उनके दोस्त मुनव्वर फारूकी ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी जीत गए। रिएलिटी शोज करने के अलावा, अभिषेक कुमार टीवी सीरियल ‘उड़ारियां’ में अमरीक सिंह विर्क और ‘बेकाबू’ में अधिराज रायचंद की भूमिका निभा चुके हैं।

करण वीर मेहरा को मिला इतना प्राइज मनी

करण वीर मेहरा को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की ट्रॉफी के साथ एक चमचमाती कार और 20 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।