
तान्या मित्तल ने अमाल मलिक की फोटो को किया था Kiss? इंफ्लुएंसर बोलीं- मैं तो प्यार करती हूं...
Bigg Boss 19 Tanya Mittal: तान्या मित्तल जब बिग बॉस के घर में थीं तो मालती ने एक टास्क के दौरान तान्या पर अमाल की तस्वीर को किस करने का आरोप लगाया था। अब तान्या ने उस आरोप को लेकर बात की है।
बिग बॉस 19 का गेम भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन बिग बॉस के घर में हुए मुद्दों को लेकर बातें अभी भी जारी है। घर में एक टास्क के दौरान मालती चाहर ने आरोप लगाया था कि तान्या मित्तल ने अमाल मलिक की तस्वीर को किस किया था। अब तान्या मित्तल ने उस आरोप को लेकर बात की है। तान्या मित्तल ने कहा कि अगर वो अमाल को प्यार करतीं तो वो बोलने में डरती नहीं और अमाल को ऑन स्क्रीन किस करके आती।
अमाल की फोटो को किस करने वाले आरोप पर क्या बोलीं तान्या
timesnownews.com से खास बातचीत में तान्या ने किस वाले आरोप पर बात की। तान्या ने कहा, "मैंने किस किया होता न तो और अगर मुझे प्यार होता, तो मैं दुनिया से कभी नहीं डरी ना। फरहाना से दोस्ती में मैं नहीं डरी तो अमाल से प्यार करती तो मैं बोलने में नहीं डरती, मैं तो ऑन स्क्रीन किस करके आ जाती कि यार मैं तो प्यार करती हूं। जब नहीं करा प्यार तो मैं उसको क्यों करूंगी ये।"
तान्या बोलीं- उन्हें फैमिली औ बच्चे चाहिए
तान्या मित्तल ने आगे कहा, “मेरे साथ ऐसा है कि मुझे फैमिली, बच्चे सब चाहिए। मैं अकेले थक गई हूं- मैं आटा भी लगाती हूं तो मैं बोलती हूं कि मेरी सासू मां को दिखा दो वीडियो, क्योंकि अब बहुत साल हो गए कि कोई मेरे लिए लड़ाआ करे- मम्मी-पापा से मैं बोल नहीं पाती ज्यादा- थोड़ा-थोड़ा बोलती हूं। कभी मैं अपने मॉम-डैड को नहीं बोला कि इसने मेरे साथ बुरा किया है।”
बता दें, तान्या मित्तल टॉप 5 में शामिल थीं। वो चौथे नंबर पर घर से बाहर आई थीं।घर से बाहर आने के बाद तान्या मित्तल ने अपनी दोस्त नीलम गिरी को भी अनफॉलो कर दिया। उन्होंने कहा कि घर में उन्हें काफी कुछ बोला गया और वो अभी भी सही से सो नहीं पा रही हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




