बिग बॉस का वो सदस्य जिसने शो में कंटेस्टेंट्स पर फेंका था पेशाब, सलमान को बताया था ISI एजेंट

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Bigg Boss Controversial Contestant: बिग बॉस 10 में एक ऐसा सदस्य आया था जिसने शो में सरेआम पेशाब किया था और टास्क के दौरान अन्य कंटेस्टेंट्स पर पेशाब फेंका भी था।

बिग बॉस का वो सदस्य जिसने शो में कंटेस्टेंट्स पर फेंका था पेशाब, सलमान को बताया था ISI एजेंट

'बिग बॉस' में कई विवादित सदस्य आए, लेकिन एक सदस्य ऐसा था जिसे आज भी लोग याद करते हैं। इस सदस्य ने बिग बॉस और होस्ट सलमान खान, दोनों की नाक में दम कर रखा था। ऐसे में बिग बॉस ने इस सदस्य को अपने घर से बाहर निकाल दिया था। हालांकि, टीआरपी के चक्कर में उन्हें उसे वापस बुलाना पड़ा। किंतु जब पानी सिर से ऊपर पहुंच गया तब सलमान ने खुद इस सदस्य शो से बाहर किया था।

कंटेस्टेंट्स पर फेंका था पेशाब

इस सदस्य का असली नाम विनोद झा है, लेकिन आप सभी इस सदस्य को स्वामी ओम के नाम से जानते हैं। स्वामी ओम ने शो में दावा किया था कि शाहरुख खान को उन्होंने ही स्टार बनाया है। ऐसे में सलमान भड़क गए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने एक टास्क के दौरान सरेआम मग में पेशाब करने के बाद बिना हाथ धोए किचन का सामान छूना शुरू कर दिया था। हद तो तब पार हुई थी जब टास्क को खराब करने के लिए स्वामी ने बिग बॉस के दूसरे सदस्य बानी जे और रोहन मेहरा के ऊपर अपनी पेशाब फेंक दिया था।

खुद को भगवान कहते थे स्वामी ओम

स्वामी ओम ने बिग बॉस 10 में खुद को भगवान बताया था। जब वह शो से एविक्ट हो गए थे और उत्तर भारत में भूकंप आया था तब उन्होंने दावा किया था कि शो के दौरान लोगों ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया था इसलिए शिव जी ने नाराज होकर धरती हिला दी थी।

सलमान खान को कहा था आईएसआई का एजेंट

स्वामी ओम ने बिग बॉस के मेकर्स और होस्ट सलमान खान के खिलाफ भी कई बड़े बयान दिए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में सलमान को आईएसआई का एजेंट तक कह डाला था। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी दावा किया था कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने बिग बॉस हाउस के स्मोकिंग रूम में सलमान खान के गाल पर थप्पड़ जड़ा था।

अब कहां हैं स्वामी ओम?

स्वामी ओम का साल 2021 में दिल्ली में निधन हो गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वह कुछ समय से बीमार थे। उन्हें लकवे का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी थी और उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था।

कब आएगा ‘बिग बॉस 20’?

अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार ‘बिग बॉस 20’ अगस्त की जगह जुलाई में शुरू हो सकता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।