‘क्योंकि बिना गलती…’, रुद्राभिषेक को लेकर हुई ट्रोलिंग पर अफसाना ने किया रिएक्ट?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस के घर में नजर आईं अफसाना खान ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इन तस्वीरों में अफसाना खान अपने पति के साथ रुद्राभिषेक कर रही हैं। 

Afsana Khan with her husband
अफसाना खान ने किया रुद्राभिषेक

बिग बॉस के घर में नजर आ चुकीं अफसाना खान की शिवलिंग की रुद्राभिषेक करते हुए वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को अफसाना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों की वजह से लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अफसाना ने ट्रोलिंग वाली खबरों को खुद अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है।

अफसाना खान किन तस्वीरों को लेकर हो रहीं ट्रोल

अफसाना खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो अपने पति साज के साथ रुद्राभिषेक कर रही हैं। अफसाना इन तस्वीरों में गोल्डन-पीच रंग का सलवार-सूट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने रुद्राभिषेक करते वक्त भी सिर को ढका हुआ है। वहीं, उनके पति व्हाइट रंग के कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं।

क्या अफसाना खान ने ट्रोलिंग को किया रिएक्ट?

अफसाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक खबर शेयर की है जिसमें लिखा है कि रुद्राभिषेक करने के लिए अफसाना खान को ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने इस खबर को री-शेयर करते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा अफसाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ लाइनें शेयर की हैं- नए सफर में खामोशी को चुना है मैंने क्योंकि बिना गलती के बहुत कुछ सुना है मैंने। इन लाइनों पर अफसाना ने वाह-वाह के साथ 100 लिखा है।

अफसाना खान के फोटोज पर क्या बोले लोग?

अफसाना की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- जो अपने धर्म की नहीं हुई, वो किसी की क्या होगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अपने धर्म की अच्छी बातें भूल मत जाना। एक ने लिखा- कहां से आते हैं ऐसे लोग। एक ने कहा- इस्लाम में ऐसी लड़की नहीं होनी चाहिए।

कौन हैं अफसाना खान?

अफसाना खान की बात करें तो वो पंजाब की एक जानी-मानी सिंगर हैं। अफसाना खान बिग बॉस 15 का हिस्सा रह चुकी हैं। अफसाना खान को आप ‘तितलियां वरगा’ गाने के लिए जानते होंगे। अफसाना को अपने गुस्से की वजह से शो को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था। एक एपिसोड के दौरान शमिता शेट्टी से लड़ाई के बाद अफसाना खान ने अपना आपा खो दिया था, जिसकी वजह से बिग बॉस ने उन्हें घर से निकाल दिया था। बिग बॉस सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश बनी थीं। वहीं, करण कुंद्रा सेकेंड रनर अप बने थे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी‘बिना गलती…’, रुद्राभिषेक को लेकर हुई ट्रोलिंग पर अफसाना ने किया रिएक्ट?