Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 7 winner gauahar khan praised bigg boss 19 gaurav khanna game said I see all quality of winner in him
Bigg Boss 19: गौहर खान बोलीं, बिग बॉस 19 का इस कंटेस्टेंट में मुझे विनर की क्वालिटीज दिख रही हैं

Bigg Boss 19: गौहर खान बोलीं, बिग बॉस 19 का इस कंटेस्टेंट में मुझे विनर की क्वालिटीज दिख रही हैं

संक्षेप:

Bigg Boss 19: गौहर खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर ‘बिग बॉस 19’ के दो कंटेस्टेंट्स की तारीफ की है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें किस कंटेस्टेंट में विनर नजर आ रहा है।

Oct 28, 2025 02:35 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गौहर खान ने वीडियो पोस्ट बता दिया है कि उन्हें ‘बिग बॉस 19’ के किस कंटेस्टेंट में विनर की क्वालिटीज दिख रही हैं। उन्होंने कहा, “क्या आपने कल रात गौरव खन्ना को देखा? मुझे लगता है कि अपनी बात पर अड़े रहने और न सिर्फ अपने लिए, बल्कि सभी के लिए सही फैसला लेने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। मुझे उनकी पॉइंट्स सही लगे। बिग बॉस के घर में हर कोई कभी न कभी नियम तोड़ता है। तो आप कैसे तय करते हैं कि सजा का हकदार कौन है?”

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘बिग बॉस 7’ की विनर गौहर खान ने आगे कहा, “रेस्ट्रिक्टेड टाइम पर सोना या पढ़ना भी नियम तोड़ना है, फिर भी कई घरवाले खुलेआम ऐसा करते हैं। ये भी तो ऑडियंस और गेम के तरफ उनकी लापरवाही को ही दिखाता है, लेकिन इसके लिए किसी को नॉमिनेट नहीं किया गया है। जब किसी को नॉमिनेट भी किया जाता है, तो आमतौर पर एक व्यक्ति या एक छोटे ग्रुप को किया जाता है, सभी नहीं।”

गौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए गए एक और वीडियो में कहा, “सच कहूं तो, मैं गौरव खन्ना को विनर के रूप में देख रही हूं। वो स्ट्रॉन्ग भी हैं और शांत भी। न बेवजह काेई झगड़ा करते हैं, न कोई ड्रामा और न उनमें कोई बनावटीपन है। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन गौरव खुद को साबित कर रहे हैं। वह मेरे टॉप 2 में से एक हैं।”

वीडियो के अंत में, गौहर ने कहा, “और मुझे कप्तान के रूप में अपनी बात पर अड़े रहने के लिए मृदुल को भी श्रेय देना होगा। वह सही भी थे। नियम कई लोग तोड़ते हैं इसलिए सिर्फ दो को चुनना गलत होगा। हालांकि, यह फैसला वीकेंड पर उल्टा पड़ सकता है क्योंकि बिग बॉस उन पर फॉर्मेट के खिलाफ जाने का आरोप लगा सकते हैं। फिर भी, यही बात इस शो को दिलचस्प बनाती है।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।