
बिग बॉस हाउस में होगी श्रेयस तलपड़े की एंट्री, कंटेस्टेंट बनकर दर्शकों के लिए क्या लाएंगे खास?
Shreyas Talpade in Bigg Boss: श्रेयस तलपड़े की मराठी टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में एंट्री होने वाली है। श्रेयस के बिग बॉस हाउस में आने की चर्चा से ही शो की टीआरपी का ग्राफ बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
'गोलमाल' फ्रेंचाइजी से लेकर 'कौन प्रवीण तांबे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर श्रेयस तलपड़े रियलिटी टीवी शो बिग बॉस (मराठी) का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हम यहां उनके होस्ट या गेस्ट अपीयरेंस में नजर आने की बात नहीं कह रहे हैं, श्रेयस तलपड़े बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस हाउस में कदम रखने जा रहे हैं। 'पुष्पा - द राइज' और 'पुष्पा - द रूल' में अल्लू अर्जुन की आवाज दे चुके श्रेयस का बिग बॉस हाउस में आना एक तरफ जहां दर्शकों के लिए काफी एक्साइटिंग है, वहीं उनके लिए भी यह करियर को रफ्तार देने वाला हो सकता है।
बिग बॉस 6 के लिए फायदे का सौदा
पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में श्रेयस तलपड़े के बिग बॉस मराठी सीजन 6 में आने की बात बताई है। हालांकि बिग बॉस हिंदी तो देश के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शोज में गिना ही जाने लगा है, लेकिन साथ ही साथ अन्य भाषाओं में भी इसे खूब पसंद किया जाने लगा है। श्रेयस बिग बॉस हाउस में कॉमेडी और ड्रामा ऐड करने के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी कई राज खोलते नजर आ सकते हैं। श्रेयस की मराठी के अलावा हिंदी फैंस भी काफी ज्यादा फॉलोइंग है, जो शो के लिए फायदे का सौदा होगा।
थिएटर से लेकर टीवी तक का तजुर्बा
श्रेयस तलपड़े निर्देशक फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में पप्पू मास्टर के किरदार के लिए वे काफी मशहूर हैं। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के दोस्त का किरदार निभाया था। श्रेयस के करियर की बात करें तो उन्होंने थिएटर, टेलीविजन, फिल्मों और ओटीटी सहित कई क्षेत्रों में काम किया है। उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आजाद भारत' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाया था। शो में उनके आने की खबर से ही चर्चा गर्म है, लेकिन ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार रहेगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




