Bigg Boss: घर में 24 घंटे भी नहीं टिक पाए नकुल! हाथापाई के बाद बिग बॉस ने किया बाहर?

लाइव हिन्दुस्तान
share

बिग बॉस 20 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुए नकुल धुल शो के भीतर 24 घंटे भी नहीं टिक पाए हैं। गुल्लू के साथ हाथापाई करने के लिए उन्हें बाहर कर दिया गया है।

Nakul Dhull
हाथापाई के बाद शो से बाहर किए गए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल।

बिग बॉस 20 से नकुल धुल के एविक्शन की अफवाहें सही साबित हुई हैं। मनीष गोयल इस सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थे और जब तक इस शॉक को कंटेस्टेंट स्वीकार कर पाते, सलमान खान ने एक और धमाका कर दिया। सलमान खान ने 'तथास-Two' ट्विस्ट डालते हुए बताया कि एक नहीं बल्कि 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आएंगे। मनीष गोयल के बाद नकुल धुल को घर के भीतर भेजा गया और खबर थी कि उनके बिग बॉस हाउस में जाते ही माहौल बिगड़ गया है। अफवाहें थीं कि नकुल ने गुल्लू पर हाथ उठा दिया है और इसकी वजह से उन्हें एविक्ट कर दिया गया है। अब इस खबर पर मुहर लगती नजर आ रही है।

महज 24 घंटे में बाहर हो गए नकुल

बिग बॉस 20 से जुड़ी खबरें लीक करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि शो के भीतर काफी बड़ा झगड़ा हो गया है। नकुल धुल और गुल्लू के बीच झगड़े की अफवाहें सही साबित होती दिख रही हैं। पोस्ट के मुताबिक नकुल और गुल्लू के बीच बीती रात हुए झगड़े में चीजें हाथ से बाहर हो गईं। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और इसके बाद नकुल धुल को बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब कोई कंटेस्टेंट 24 घंटे भी बिग बॉस हाउस में नहीं टिक पाया है।

क्यों विवादों में रह चुके हैं नकुल धुल?

इससे पहले पुनीत सुपरस्टार को भी सिर्फ एक दिन के भीतर शो से बाहर करना पड़ गया था। सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में हाथ उठाना मना है और अगर कोई कंटेस्टेंट ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाता है। नकुल धुल एक कॉन्टेंट क्रिएटर हैं जो रजत दलाल को सपोर्ट करने और महिलाओं के लिए किए गए कमेंट्स की वजह से विवादों में रहे हैं। नकुल का बिग बॉस हाउस में आना इसलिए भी चर्चा में था, क्योंकि नकुल हरियाणवी ऑडियंस की नब्ज समझते हैं और उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

नकुल के एविक्शन पर पब्लिक रिएक्शन

नकुल धुल के एविक्शन पर ऑडियंस के रिएक्शन की बात करें तो लोग इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया- हो सकता है कि सीक्रेट रूम में भेज दिया हो? इस पर बिग बॉस तक ने रिप्लाई किया- नहीं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- नकुल के लिए रिस्पेक्ट है, कम के कम नकुल को पीटकर गया। एक शख्स ने हंसने वाले इमोजी बनाकर लिखा- नकुल ने पुनीत सुपरस्टार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक यूजर ने लिखा- तो ये खबरें सही साबित हुईं। वैसे ठीक ही हुआ, नकुल पहले भी काफी कुछ विवादित बोल चुका है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीघर में 24 घंटे भी नहीं टिक पाए नकुल! हाथापाई के बाद बिग बॉस ने किया बाहर?