Bigg Boss 20: 'मेरी बिल्ली के ही 1 लाख फॉलोअर्स हैं', कौन हैं बिग बॉस पर यूटर्न मारने वाली अरिश्फा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bigg Boss 20: जानिए कौन हैं सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं एक्ट्रेस अरिश्फा खान। टीवी शोज के अलावा इन चीजों के लिए बटोरी हैं सुर्खियां।

Bigg Boss 20
बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट आईं एक्ट्रेस अरिश्फा प्रीमियर एपिसोड में ही सुर्खियां बटोरती नजर आईं।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 20' में सैय्यद अरिश्फा खान बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। शो के प्रीमियर में ही सलमान खान ने अरिश्फा की टांग खींची और कहा कि वह अपने प्रिंसिपल को बताकर आई हैं या नहीं? इस पर अरिश्फा ने कहा कि वह छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं। सलमान खान ने इसके बाद अरिश्फा से जब उनके इंस्टा फॉलोअर्स के बारे में पूछा तो हर कोई दंग रह गया। अरिश्फा ने बताया कि इंस्टा पर उनके 29 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अरिश्फा ने बताया कि सिर्फ उनकी बिल्ली के ही अकाउंट पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

पहले बिल्लियों को सुनाती हैं शायरी

सलमान खान ने बताया कि अरिश्फा जो भी नज्म लिखती हैं, वह पहले अपनी बिल्लियों को सुनाती हैं। सलमान खान ने और सेट पर मौजूद सभी लोग जब अपने-अपने फॉलोअर्स के बारे में बताने लगे तो सलमान खान ने मजाकिया लहजे में कहा कि इतने तो मेरे भी फॉलोअर्स नहीं हैं, जितने अरिश्फा के हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अरिश्फा ने साल 2012 में महज 9 साल की उम्र में सीरियल 'छल - शह और मात' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'एक वीर की अरदास... वीरा' (2013) में उन्होंने छोटी 'गुंजन' का रोल निभाया था, जिसने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

टीवी वर्ल्ड में अरिश्फा का सफर

इसके बाद अरिश्फा 'उतरन', 'ये है मोहब्बतें', 'जीनी और जूजू' और 'मेरी दुर्गा' जैसे बड़े शोज में नजर आईं। टीवी के बाद अरिश्फा ने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाना शुरू किया। वहां उनके लिप-सिंक और एक्सप्रेशंस इतने वायरल हुए कि वह भारत की 'टिकटॉक क्वींस' में शुमार हो गईं। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपना बड़ा फैनबेस तैयार किया। वह कई हिट म्यूजिक एल्बम्स का हिस्सा रह चुकी हैं, जिनमें 'यारा 2' जैसे गाने शामिल हैं।

अरिश्फा का बिग बॉस पर यूटर्न

अरिश्फा खान सबसे महंगी चाइल्ड आर्टिस्ट में गिनी जाती हैं। वह हर एपिसोड के लिए 30 से 50 हजार रुपये तक चार्ज करती थीं। अरिश्फा ने पहले कई इंटरव्यूज में साफ कहा था कि वह 'बिग बॉस' जैसे शो में कभी नहीं जाना चाहतीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने यू-टर्न लेते हुए कहा, "अब मैंने थोड़ा बिग बॉस देखा है और मैं जाना चाहती हूं।" उनके इस अचानक बदले फैसले ने उनके फैंस को चौंका दिया। अरिश्फा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। यूट्यूबर दानिश जेहन के साथ अरिश्फा का नाम जुड़ा रहा है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी'मेरी बिल्ली के ही 1 लाख फॉलोअर्स हैं', कौन हैं BB पर यूटर्न मारने वाली अरिश्फा?