बिग बॉस 20 वीकेंड का वार: सलमान के गुस्से का शिकार हुआ ये कंटेस्टेंट,शो को बायस्ड कहे जाने पर हुआ बवाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस 20 का दूसरा वीकेंड खास होने वाला है। इस बार कंटेस्टेंट पर बरसेंगे सलमान खान। होगा इस सीजन का पहले एविक्शन। ये कंटेस्टेंट होने वाला है बाहर। जानिए यहां-

Bigg boss 20 weekend ka vaar
बिग बॉस 20 वीकेंड का वार

बिग बॉस 20 का दूसरा वीकेंड वार का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। इस बार घर में पहला एविक्शन होने वाला है। इसके साथ ही सलमान खान वो मुद्दा भी उठाएंगे जिसमें बिग बॉस को बायस्ड कहा गया था। मैरी कोम की वजह से माही और यंग के बीच शुरू हुएझगड़े को भी हाईलाइट किया जाएगा। मतलब सलमान खान शनिवार वाले वीकेंड के वार में घरवालों को रिपोर्ट कार्ड देने के अलावा जबरदस्त फटकार लगाते दिखेंगे। वहीं रविवार वाले एपिसोड में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी अपने शो को प्रोमोट करने पहुंचने वाले हैं।

सलमान खान के साथ होगा दूसरा वीकेंड का वार

बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान कहते हैं 'घरवालों ने एक दूसरे को बहुत सुना दिया' अब सुनने का वक्त आ गया गया है। किसी की सफाई सुनी जाएगी तो किसी को जगाया जाएगा।' इसके बाद सलमान खान को अपने अलग ही अंदाज में एंट्री लेते हुए दिखाया जाएगा। इस बार सलमान नीले रंग के ब्लेजर के साथ ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक हैट पहने एंट्री लेंगे। उनका स्वैग ही अलग नजर आने वाला है।

सच की टोपी से बुलवाएंगे सच

सलमान खान अपने साथ एक सच की टोपी भी लेकर आए हैं जो कंटेस्टेंट को सच बुलवाने के लिए पहनाई जाएगी। सबसे पहले माही विज को ये सच की टोपी पहनाई गई और उनसे यंग को गाली देने वाली बात पर सवाल किया। माही यहां खुद का बचाव करते हुए कहती हैं कि उन्होंने यंग की गाली नहीं दी।

सलमान ने लगाईं स्काउट की क्लास, आसिफ पर भी भड़के

आगे स्काउट को फटकार लगाई गई। सलमान कहते हैं कि है,'क्या आप अपनी यूट्यूब कम्युनिटी को मेरे बारे में शाउट आउट देना चाहोगे कि अगर मैं गलत बोलूं तो मुझे भी देख लें।' सलमान ने आगे आसिफ के बिग बॉस को बायस्ड कहने वाली बात भी उठाई। सलमान ने कहा कि जब आप लोग गलत हो जाते हो तो सब बिग बॉस को बायस्ड बोलने लगते हो। मतलब आज के एपिसोड में सलमान, आसिफ को जबरदस्त फटकार लगाते दिखेंगे।

ये कंटेस्टेंट होगा बाहर, पहले एविक्शन के बाद होगा धमाका

ताजा खबरों की मानें तो इस हफ्ते बिग बॉस 20 का पहला एविक्शन होने वाला है। सबसे कम वोट मिलने वालों की लिस्ट में स्काउट, आसिफ और रोहैद का नाम था। ताजा रिपोर्ट की मानें तो इस हफ्ते रोहैद बिग बॉस के घर से आउट होने वाले हैं। रोहैद वो पहले कंटेस्टेंट होंगे जो एविक्ट होंगे। हालांकि, रविवार वाले एपिसोड में इसकी पुष्टि की जाएगी। लेकिन इससे पहले शो में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी अपने शो 'पति पत्नी और पंगा' को प्रोमोट करने आने वाले हैं। ये इनका दूसरा सीजन है जिसमें कई नई सेलेब्रिटी जोड़ी नजर आने वाली है।

बिग बॉस 20 में छाया ये कंटेस्टेंट

इस बार का वीकेंड का वार शानदार होने वाला है। शो को दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। घर में नजर आ रहे कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देने में लगे हुए हैं। टास्क में कंटेस्टेंट अपना बेस्ट परफॉर्म कर रहे हैं। घरवालों के बीच जबरदस्त लड़ाई भी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया के मुताबिक इस समय के सबसे ट्रेंडिंग कंटेस्टेंट काजी तौकीर हैं। उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अरिजीत के साथ उनके रिश्ते का उन्हें फायदा मिलने की उम्मीद है।अब इस वीकेंड के वार [आर धमाका होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीसलमान के गुस्से का शिकार होंगे कंटेस्टेंट, शो को बायस्ड कहे जाने पर हुआ बवाल