लॉकडाउन में करण से मिलने के बहाने ढूंढती थीं उदिति, बोलीं- वाइल्ड कार्ड में आ भी गया तो...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bigg Boss 20 Uditi Singh: क्या एक्टर करण वाही बिग बॉस 20 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हो सकते हैं? अगर ऐसा हुआ तो उदिति इस सिचुएशन को कैसे हेंडल करेंगी?

Bigg Boss 20
उदिति ने बिग बॉस हाउस में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बिग बॉस हाउस में आने को लेकर बात की।

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं एक्ट्रेस ने उदिति सिंह ने हालिया एपिसोड में करण वाही के साथ अपने रिश्ते पर बात की। उदिति ने बताया कि उनका और एक्टर करण वाही का रिश्ता किस तरह शुरू हुआ था, वह इस रिश्ते में कितनी सीरियस थीं और फिर यह रिश्ता टूटा कैसे? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो शायद फैंस काफी वक्त से जानना चाह रहे थे, लेकिन अब बिग बॉस हाउस में उन्हें सिर्फ उदिति ही नहीं, बल्कि अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज की निजी जिंदगी के बारे में बहुत सी बातें जानने को मिलेंगी। बहुत से फैंस ने बिग बॉस 20 को यह कहकर ट्रोल किया था कि इस बार दमदार कंटेस्टेंट नहीं आए हैं, लेकिन कयास यह लगाए जा रहे हैं कि असली धमाका तो वाइल्ड कार्ड एंट्री के वक्त होगा।

उदिति ने खोले करण संग रिश्ते की पोल

उदिति ने घर के साथी सदस्यों (माही विज, काजी तौकीर और अमन गांधी) के साथ बातचीत में कहा कि उनका और करण वाही का रिश्ता लगभग ढाई साल तक चला और दोनों का अलग होना काफी भावनाओं से भर देने वाला रहा था। उदिति ने बातचीत के दौरान वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर भी बात की और कयास लगाए कि हो सकता है मेकर्स करण वाही को घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनाकर ले आएं। उदिति ने कहा कि वह काफी वक्त पहले ही मूव ऑन कर चुकी हैं और अगर करण घर में बतौर वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आते भी हैं, तो भी उनके लिए वह किसी और घरवाले की तरह ही रहेंगे।

माही को हुई थी शो में यह गलतफहमी

बातचीत के दौरान माही विज ने कहा, "पहले तो मुझे लगा कि दोनों लोग साथ में आ रहे हो।" जहां काजी को इस बात का कोई अंदाजा ही नहीं था कि यह किस बारे में बात हो रही है, वहीं अमन गांधी ने सुझाव दिया कि उन्हें किसी का भी नाम लेने से बचना चाहिए। उदिति ने जवाब दिया कि उन्हें करण का नाम लेने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह कोशिश करती हैं कि किसी का नाम नहीं लें। उदिति ने कहा कि शुरू में रिश्ता खत्म करना स्वीकार कर पाना मुश्किल था। एक्ट्रेस ने बताया कि यह फेज कितना मुश्किल था लेकिन फिर चीजें धीरे-धीरे आसान होती चली गईं।

यूं हुई उदिति की करण से बातचीत

उदिति ने बताया कि वह और करण करीब ढाई साल तक साथ रहे थे और यही वजह थी कि उनके लिए यह ब्रेकअप बहुत मुश्किल था। अब कैसे वह जिंदगी में इस रिश्ते से बहुत आगे बढ़ चुकी हैं, यह बताते हुए उदिति ने कहा, "अब ऐसा कुछ भी नहीं है। दिख भी जाए तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।" उदिति ने याद किया कि कैसे उन्होंने ही इस रिश्ते में पहल की थी और करण को मैसेज किया। यह तब की बात है जब करण एक रेस्त्रां ढूंढ रहे थे। तब उदिति ने करण को अपने घर के करीब एक फूड स्पॉट बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने और उदिति ने तीन दिन साथ बिताए। वो दोनों साथ में शॉपिंग जाते, डिस्को जाते और कॉमन फ्रेंड्स के साथ वक्त बिताते।

शादी की प्लानिंग कर रहे थे करण-उदिति

दोनों ने डेटिंग शुरू करने से पहले साथ में काफी वक्त बिताया। उदिति ने यह भी बताया कि कैसे वह लॉकडाउन के दौरान भी करण से मिलने जाया करती थीं। वह ऐसी जॉब ढूंढने लगी थीं, जिसके बहाने वह करण के नजदीक रह सकें। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वह उनके साथ अपने फ्यूचर को लेकर सीरियस थीं और शादी के बारे में उनसे बातचीत भी कर चुकी थीं। उदिति ने कहा, “हम दोनों डेटिंग करने और शादी करने को लेकर काफी सीरियस थे। शादी वाला चक्कर भी था।”

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीलॉकडाउन में करण से मिलने के बहाने ढूंढती थीं उदिति, बोलीं- वाइल्ड कार्ड में...