बिग बॉस 20 रविवार का वार: माही विज ने की कनिका की नकल, सलमान भी नहीं रोक पाए हंसी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस 20 का संडे का वीकेंड का वार धमाकेदार होने वाला है। माही विज ने कनिका मान की नकल कर सभी को हैरान कर दिया। अरिश्फा के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। बिग बॉस का ये एपिसोड खास होने वाला है।

mahhi vij imitate kanika salman khan could not himself laughing
बिग बॉस 20 रविवार का वार: माही विज ने की कनिका की नकल

बिग बॉस 20 का शनिवार वाला एपिसोड धमाकेदार रहा। होस्ट सलमान खान ने एक-एक कर सभी घरवालों को एक हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड दिया। इस एपिसोड में जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा चमक कर सामने आया वो थे काजी तौकीर। सलमान ने कहा कि इस शो में स्टार तो बहुत आए लेकिन रॉकस्टार एक ही है। ऐसा लग रहा था कि सलमान फटकार लगाने वाले हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब आज के एपिसोड में धमाका होने वाला है। रविवार वाला एपिसोड अक्सर एक मजेदार एपिसोड हटा है जिसमें कंटेस्टेंट को नए टास्क और एक्टिविटी दी जाती है। इस बार सलमान ने माही विज और आम्रपाली से एक्टिंग करवा की।

माही ने की कनिका की नकल

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा सलमान खान माही विज और आम्रपाली दूबे को किसी एक कंटेस्टेंट की नकल करने के लिए कहते हैं। माही, कनिका मान की नकल करती हैं। पहले वो पूरे घर में चक्कर लगाकर खुद की तारीफ करती हैं और फिर घर की ड्यूटी को लेकर उनके भाव-भाव की कॉपी। आम्रपाली उनका साथ देती नजर आ रही हैं। कनिका खुद अपनी नकल देख हंस पड़ती हैं। इसके बाद कनिका और गुल्लू के बीच एक रोमांटिक डांस पेफोर्मांस दिखाई जाएगी। रविवार वाले वीकेंड के वार में सलमान खान घरवालों को ऐसे कंटेस्टेंट का नाम लेना है जो बिग बॉस रूल कर रहा है या बिग बॉस लॉस। ये एक्टिविटी साबित करेगी कि घरवाले किसके दोस्त बन रहे हैं और किसके खिलाफ अपनी आवाज उठा सकते हैं।

आम्रपाली दूबे और अरिश्फा के बीच तगड़ा विवाद

आज के एपिसोड में एक बड़ी लड़ाई भी होने वाली है। आम्रपाली दूबे और अरिश्फा खान के बीच तगड़ी बहस देखने को मिलने वाली है। प्रोमो के मुताबिक दोनों बाथरूम एरिया के बाहर हैं। आम्रपाली, अरिश्फा को कहती हैं कि वो हर छोटी बात का बुरा मान जाती है। उन्होंने कहा कि वो लोगों के घरों के संस्कार निकालने लगती है। आगे अरिश्फा रोते हुए कहती हैं कि 'घर चलता है मेरा उससे'। हालांकि, दोनों के बीच शुरू हुआ ये विवाद किस वजह से हुआ ये अभी सामने नहीं आया है। आज के एपिसोड में पता चलेगा कि आखिर क्यों अरिश्फा और आम्रपाली दूबे के बीच बहस हुई थी। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं था, इससे पहले भी दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो चुकी थी। अब आज रविवार वाले एपिसोड का इंतजार हो रहा है।

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट

बता दें, पिछले हफ्ते 6 सितंबर को बिग बॉस 20 की शुरुआत हुई थी। सलमान खान ने खुद एंटरटेनमेंट जगत के 16 कंटेस्टेंट का स्वागत किया था। शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट के नाम हैं MC मैरी कोम, माही विज, ईशा रेखी, कनिका मान, आम्रपाली दूबे, अरिश्फा खान, अमन गांधी। काजी तौकीर, उदिति सिंह, आसिफ खान, रीती तिवारी, लव गिल, कुशाल तंवर, तन्मय सिंह, यंग डीएसए, रोहैद खान। इस बार कास्टिंग जबरदस्त हुई है। शो के शुरुआती एपिसोड में ही ऑडियंस को रेस में आगे तक बने रहने वाले कंटेस्टेंट की पहचान हो गई है।

बिग बॉस 20 के पहले हफ्ते का विवाद

बिग बॉस 20 के पहले हफ्ते में आसिफ खान और काफी तौकीर के बीच में जबरदस्त विवाद देखा गया था। ये विवाद इतना बढ़ गया कि आसिफ, काजी को मारने के लिए आगे आए, मैरी कोम को भी रीती की बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोल किया गया था। माही विज को पसंद किया जा रहा है। वो खुलकर अपनी राय रख रही हैं। अब देखना होगा कौन इस शो में बना रहता है और कौन होगा एलिमिनेट।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीबिग बॉस 20 रविवार का वार: माही ने की कनिका की नकल, सलमान भी नहीं रोक पाए हंसी