कौन है Bigg Boss 20 का दूसरा वाइल्ड कार्ड? घर में घुसते ही माहौल बिगड़ने की खबर!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस 20 में मनीष गोयल के बाद अब एक नया ट्विस्ट डालते हुए सलमान खान ने घर में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री करवा दी है।

Bigg Boss 20 Second Wild Card Contestnat
बिग बॉस 20 में हुई एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 20 में हर कंटेस्टेंट अपनी अलग जगह बनाने की भरसक कोशिश कर रहा है। यह सीजन शुरू हुए कुछ हफ्ते बीत चुके हैं और इसी बीच मेकर्स ने टीआरपी को उछाल देने के लिए नया तड़का लगा दिया है। बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में मनीष गोयल बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में दाखिल हुए। मनीष की एंट्री जहां ऑडियंस के लिए एक्साइटमेंट पैदा करने वाली थी, वहीं घरवालों के लिए भी नई चुनौती है। इसी बीच अब मेकर्स ने दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री का ऐलान कर दिया है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि रविवार को सलमान खान घर में नकुल धुल को बतौर दूसरा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भेजेंगे।

कौन हैं नकुल धुल, क्या हैं अचीवमेंट?

एक तरफ जहां मनीष गोयल एक्टिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं, वहीं दूसरी तरफ नकुल धुल सोशल मीडिया की दुनिया का मशहूर चेहरा हैं। हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले नकुल एक बेहद लोकप्रिय कॉन्टेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। नकुल को उनके चाहने वाले 'मिट्ठू डॉन' या 'बिल्लू बॉक्सर' के नाम से जानते हैं। नकुल को सोशल मीडिया पर लोग उनके हरियाणवी एक्सेंट, डार्क ह्यूमर और बेबाक बयानबाजी के लिए जानते हैं। करीब 6 फीट 3 इंच के नकुल फिटनेस एंथुजियास्ट हैं।

क्यों विवादों में रहे हैं नकुल दलाल?

नकुल ने सिविल इंजीनियरिंग की है, लेकिन बजाए पारंपरिक नौकरी करने के, उन्होंने कॉन्टेंट क्रिएशन की दुनिया में नाम चमकाने का फैसला किया। इंस्टाग्राम पर नकुल ने 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और दिलचस्प बात यह है कि वह पोस्ट करने की बजाए ज्यादातर अपनी इंस्टा स्टोरी पर ही चीजें शेयर करते हैं। नकुल काफी ज्यादा विवादों में भी रह चुके हैं, उनके महिलाओं के लिए दिए गए बयानों की वजह से उनकी काफी निंदा हो चुकी है। वह औरतों को 'नीचे जेंडर' वाली मानते हैं। नकुल ने रजत दलाल का एक मारपीट वाले मामले में सपोर्ट किया था।

सोशल मीडिया पर है यह चर्चा!

गॉसिप गलियारों की मानें तो बिग बॉस 20 में कदम रखते ही नकुल शो के कंटेस्टेंट गुल्लू से भिड़ गए। हालात हाथापाई तक आ गई और सिचुएशन एविक्शन तक आ पहुंची है। देखना यह है कि क्या नकुल भी पुनीत सुपरस्टार की तरह पहले ही दिन एविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट बन जाएंगे? फिलहाल नकुल और गुल्लू के झगड़े और घर के भीतर हालात बिगड़ने की खबरें महज अफवाह के तौर पर देखी जा रही हैं। अगले एपिसोड में यह साफ हो जाएगा कि बिग बॉस 20 में कहानी आगे क्या मोड़ लेती नजर आएगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीकौन है Bigg Boss 20 का दूसरा वाइल्ड कार्ड? घर में घुसते ही बिगाड़ा माहौल!