Bigg Boss 20: ऐसा होगा बिग बॉस 20 का फॉर्मेट, जोड़ी में होगी कंटेस्टेंट की एंट्री, मिलेगा ‘वरदान’

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 धमाकेदार होने वाला है। इस बार का फॉर्मेट पहले के सभी सीजन से अलग और शानदार होने वाला है। कंटेस्टेंट को भी होगा फायदा, खेला जाएगा गेम। इन सेलेब्स को किया गया अप्रोच। जानिए बिग बॉस 20 से जुड़ी ये बड़ी अपडेट।

Bigg Boss 20 salman khan show format revealed
बिग बॉस 20 का फॉर्मेट, जोड़ी में होगी कंटेस्टेंट की एंट्री

बिग बॉस 20 की शुरुआत होने वाली है। हर सीजन इस शो का नया फॉर्मेट ऑडियंस के सामने पेश किया जाता है। इस बार का फॉर्मेट भी शानदार होने वाला है जिसका हिंट सलमान खान ने अपने पहले प्रोमो में दे दिया था। मेकर्स ने इस सीजन को खास बनाने के लिए पॉपुलर सेलेब्रिटी के साथ शो के फॉर्मेट में भी नयापन लाया गया है। इस बार कंटेस्टेंट को एक खास वरदान मिलने वाला है। वहीं शो में कंटेस्टेंट अकेले नहीं बल्कि जोड़ी में एंट्री लेने वाले हैं। जानिए कैसा होगा बिग बॉस 20 का फॉर्मेट।

बिग बॉस 20 का फॉर्मेट

बिग बॉस खबरी के मुताबिक 20वें सीजन का फॉर्मेट शानदार होने वाला है। इस बार घर में 2 टीम देखने को मिलेंगी। 8 जोड़ियां होंगी और 16 कंटेस्टेंट। बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार होगा कि कंटेस्टेंट की पहले से ही जोड़ियां बना दी गई जाएंगी और इन्हीं जोड़ियों के साथ वो शो में एंट्री लेंगे। पहले से बनाई गई जोड़ियों को गेम में बने रहने में मदद मिलने वाली है। साथ ही इस बार सभी कंटेस्टेंट को एक वरदान मिलेगा। इस वरदान का फायदा कंटेस्टेंट दूसरे को घर से आउट करने और खुद को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं।

बिग बॉस 20 में 12 सेलेब्रिटीज के नाम आए सामने

एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड को किया अप्रोच?

कंटेस्टेंट की बात करें तो एंटरटेनमेंट जगत से कई सेलेब्रिटी को इस नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट के मुतबिक एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड आयर यूट्यूबर कीर्ति मेहरा इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। इसके अलावा युक्ति कपूर और सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की प्रणाली राठोड को भी अप्रोच किए जाने की खबर है।

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट

इससे पहले टीवी जगत से 12 सेलेब्रिटीज के नाम भी सामने आए थे। बिग बॉस खबरी के मुताबिक इस सीजन को बड़ा बनाने के लिए टीवी जगत के पॉपुलर नामों को अप्रोच किया गया है। इस लिस्ट में करण पटेल, जेनिफर विंगेट, क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा, माही विज, कॉमेडियन सुनील पाल, जन्नत जुबैर, अर्जुन बिजलानी, पर्ल वी पुरी, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती, अंजलि अरोड़ा जैसे सेलेब्रिटीज को शो के लिए अप्रोच किया गया है। फिलहाल, इनमें से किसी भी एक्टर को कन्फर्म नहीं किया गया है।

बिग बॉस 20 की शुरुआत

बिग बॉस 20 की शुरुआत 6 सितंबर से होने वाली है। इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे। हाल में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि पिछले कुछ सीजन के कंटेस्टेंट भी शो में नजर आ सकते हैं। लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीऐसा होगा बिग बॉस 20 का फॉर्मेट, जोड़ी में होगी कंटेस्टेंट की एंट्री