सलमान खान ने काजी तौकीर की तुलना बॉबी देओल से क्यों की? जानिए उनका 20 साल का पूरा स्ट्रगल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि काजी तौकीर ने 20 साल तक बिना हार माने स्ट्रगल किया है।

Bigg Boss 20 and Bobby Deol
बिग बॉस 20 में हुआ बॉबी देओल का जिक्र

बिग बॉस 20 का पहला ‘वीकेंड का वार’ तारीफों, तीखी बहसों और खूब ड्रामे से भरपूर रहा। शनिवार को होस्ट सलमान खान स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स से बातचीत की। इस दौरान सलमान ने काजी तौकीर की जमकर तारीफ की। काजी की शानदार पर्सनैलिटी और उनका अनोखा अंदाज पहले ही हफ्ते में उन्हें घर के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में शामिल कर चुका है। वहीं अब सलमान की तारीफ के बाद अब हर कोई काजी तौकीर के स्ट्रगल के बारे में जानना चाहता है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि कभी रातों-रात स्टार बने काजी को अपने करियर में लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा?

सलमान खान ने की काजी तौकीर की तारीफ

सलमान खान ने काजी की तारीफ करते हुए कहा, ‘इस घर में भले ही कितने भी स्टार्स हों, लेकिन रॉकस्टार तो एक ही है- काजी तौकीर।’ उन्होंने काजी के पूरे हफ्ते ‘ओह-ओह’ करते हुए घूमने के अंदाज की भी मजेदार नकल की और कहा, ‘मुझे भी सिखा दो न, आई एम अ रॉकस्टार बेबी।’ मजाक-मस्ती के बाद सलमान ने काजी के संघर्ष की भी बात की। उन्होंने पिछले करीब 20 सालों में काजी के धैर्य और दृढ़ संकल्प की तारीफ की। सलमान ने उनके करियर में आए उतार-चढ़ाव की तुलना हॉलीवुड स्टार जॉन ट्रैवोल्टा और अभिनेता बॉबी देओल के करियर से भी की।

अरिजीत सिंह को हराने के 21 साल बाद काजी तौकीर को हुआ अपनी कमी का एहसास, बोले- फेम गुरुकुल में...

कैसी रही काजी तौकीर की अब तक की जर्नी?

काजी तौकीर की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक समय वह रातों-रात स्टार बने, लेकिन इसके बाद उन्हें अपने करियर को बनाए रखने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा।

2005 में रातों-रात बने स्टार

श्रीनगर से आए काजी तौकीर को साल 2005 में सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से बड़ी पहचान मिली। उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ इस शो का खिताब अपने नाम किया था। अपनी स्टेज प्रेजेंस और अलग अंदाज की वजह से काजी को दर्शकों का खूब प्यार मिला और उन्हें बड़ी संख्या में पब्लिक वोट मिले।

शो जीतने के बाद बढ़ी प्लेबैक सिंगिंग की चुनौती

काजी के लिए ‘फेम गुरुकुल’ जीतना जितना बड़ा मौका था, उसके बाद का सफर उतना ही मुश्किल रहा। शो में आने से पहले उनके पास संगीत की कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं थी। रियलिटी शो की लोकप्रियता को प्लेबैक सिंगिंग के लंबे करियर में बदलना उनके लिए आसान नहीं रहा। ऐसे में जिस तेजी से उन्हें पहचान मिली थी, उसी रफ्तार से उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया।

Bigg Boss 20 : अरिजीत सिंह को लेकर नेशनल टीवी पर ये क्या बोल गए काजी तौकीर, बोले- वो तो...

हादसे ने रोक दी बॉलीवुड डेब्यू की राह

सिंगिंग के बाद काजी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी शुरू की। वह फिल्म ‘टेक ऑफ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। लेकिन फिल्म की डांस रिहर्सल के दौरान गणेश आचार्य के स्टूडियो में उनके साथ गंभीर हादसा हो गया। गिरने की वजह से उनकी गर्दन में चोट आई। इस हादसे के बाद उन्हें लंबे समय तक रिकवरी से गुजरना पड़ा। नतीजा यह हुआ कि उनका बॉलीवुड डेब्यू टल गया और उनके करियर की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया।

लाइव शोज और टीवी पर करते रहे काम

बड़े पर्दे पर डेब्यू का मौका हाथ से निकलने के बाद काजी ने लाइव शोज और टीवी की ओर रुख किया। डेब्यू एल्बम ‘ये पल’ के बाद वह 2009 में रियलिटी शो ‘सरकार की दुनिया’ में नजर आए। इस दौरान वह मुख्य रूप से लाइव कॉन्सर्ट्स और स्टेज शोज में सक्रिय रहे।

Bigg Boss 20: कौन हैं काजी तौकीर? कटरीना कैफ संग शेयर कर चुके हैं स्क्रीन

‘अफगान जलेबी’ से फिर चर्चा में आए

काजी को एक बार फिर साल 2015 में चर्चा मिली। फिल्म ‘फैंटम’ के लोकप्रिय गाने ‘अफगान जलेबी’ में कटरीना कैफ के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। हालांकि, इसके बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में उस तरह का लगातार काम नहीं मिला, जिसकी उम्मीद एक समय उनके करियर से की जा रही थी।

‘बिग बॉस 20’ से सालों बाद बड़ा कमबैक

अब लंबे समय तक मुख्यधारा के मनोरंजन जगत से दूर रहने के बाद काजी तौकीर ने ‘बिग बॉस 20’ के जरिए टीवी पर बड़ा कमबैक किया है। शो में उनका अंदाज पहले ही दर्शकों को पसंद आ रहा है। वहीं, सलमान खान की तारीफ ने उन्हें और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।

बिग बॉस 20 में हैं ये 16 कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को 16 कंटेस्टेंट्स के साथ हुआ था, जिनमें माही विज, एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, आसिफ खान और यंग डीएसए शामिल हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीसलमान ने काजी तौकीर की तुलना बॉबी देओल से क्यों की? जानिए उनका पूरा स्ट्रगल