BB 20: प्रीमियर एपिसोड पर पब्लिक का रिव्यू, किसी ने की तारीफ, किसी ने जमकर कोसा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का प्रीमियर एपिसोड रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर लोगों में इस पर अपना रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है।

Bigg Boss 20 Public Review
बिग बॉस 20 के प्रीमियर एपिसोड पर कैसा है पब्लिक का रिएक्शन? जानिए।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की इसके बारे में राय आनी शुरू हो गई है। प्रीमियर एपिसोड के बाद ऑडियंस दो हिस्सों में बंट गई है। एक तरफ वो लोग हैं जो बिग बॉस से 20वें सीजन से खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ वो लोग हैं, जिन्हें इसमें खास मजा नहीं आया। सलमान खान के शो को कई सीजन से फॉलो कर रहे लोगों में कुछ ने तो अभी से वाइल्ड कार्ड एंट्री की डिमांड करना शुरू कर दिया है। तो चलिए जानते हैं बिग बॉस 20 के प्रीमियर एपिसोड पर कैसा है पब्लिक का रिएक्शन।

सेलेब्स को पहचान ही नहीं पा रहे लोग

मैरी कॉम, कनिका मान, स्काउट, गुल्लू और उदिति जैसे खिलाड़ियों को उतना पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला है। बिग बॉस 20 के लिए जिन सेलेब्रिटीज को इस बार चुना गया है, उस पूरे लाइनअप से ही कई लोग निराश नजर आए। पब्लिक के रिएक्शन की बात करें तो एक यूजर ने X पर लिखा- सस्ते बिग बॉस जैसा लग रहा है। ऐसा जैसे सारे चोर ही घर में घुस आए हैं। मैं तो इनमें से आधे लोगों को भी नहीं जानता। जहां कई लोगों को शो का हिस्सा बने सेलेब्रिटीज पहचान ही नहीं आ रहे, वहीं कुछ को यह सीजन काफी मजेदार लग रहा है।

फैंस ने पहले ही दिन चुने अपने फेवरिट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- क्या मैं अकेला हूं जिसे बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट पसाद आ रहे हैं? ये काफी मजेदार हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने पहले एपिसोड में ही अपने फेवरिट कंटेस्टंट चुन लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- बिग बॉस 20 के पहले दिन के मेरे पसंदीदा कंटेस्टेंट गुल्लू, स्काउट और उदिति। ओलंपिक चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम की एंट्री ने भी इंटरनेट पर हलचल मचा दी। एक यूजर ने बॉक्सिंग चैंपियन को घर में देखकर एक्साइटेड होते हुए लिखा, “छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम बिग बॉस के घर में आ रही हैं? सीजन की शुरुआत ऐसे ही होनी चाहिए!”

किसी ने की तारीफ, किसी ने जमकर कोसा

यूजर ने जंगल की थीम वाले घर को देखकर लिखा- 2X लाइफलाइन की भी तारीफ करनी होगी। किसी ने पूछा है कि आखिर मैरी कॉम की ऐसी क्या मजबूरी रही होगी, तो वहीं एक यूजर ने लिखा- मुझे तो बिग बॉस 20 पसंद आ रहा है, थोड़ी नई वाइब दे रहा है। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि ऑडियंस को इसमें क्या पसंद नहीं आ रहा है। एक शख्स ने कमेंट किया- मेरा तो कंटेस्टेंट लिस्ट देखकर ही मूड खराब हो गया। इस सबके अलावा ऐसे मिले जुले कमेंट खूब देखने मिले कि- मनोज तिवारी की बेटी कौन? यह एमसी स्टैन जैसा कौन आया है? लाइव फीड काफी बोरिंग लग रही है। वगैरह वगैरह।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीअभी से वाइल्ड कार्ड मांगने लगी ऑडियंस, प्रीमियर पर ऐसा है पब्लिक का रिएक्शन