Bigg Boss 20: मैरी कॉम को मिला प्रियंका चोपड़ा का साथ, एक्ट्रेस ने घरवालों को दे दी चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस 20 में एंट्री लेने वाली मैरी कॉम के लिए अमेरिका से प्रियंका चोपड़ा ने मैसेज भेजा है। एक्ट्रेस ने घरवालों को चेतावनी दी और बॉक्सर को हमेशा सपोर्ट करने की बात कही। अब मैरी कॉम बिग बॉस में अपनी पर्सनालिटी दिखाती नजर आएंगी।

priyanka chopra shown her support to boxer mary kom
मैरी कॉम को मिला प्रियंका चोपड़ा का साथ, घरवालों को दे दी चेतावनी

बिग बॉस 20 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार एंटरटेनमेंट जगत के सेलेब्रिटी के साथ बॉक्सर मैरी कॉम भी नजर आएंगी। शो में उनकी एंट्री हो चुकी है। मैरी कॉम को सपोर्ट करने प्रियंका चोपड़ा सामने आई हैं। एक्ट्रेस ने बॉक्सर को सपोर्ट करते हुए उनका हौसला बढ़ाया है। शो के दौरान प्रियंका की तरफ से एक स्पेशल वीडियो मैसेज शेयर किया गया।

मैरी कॉम के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दिया मैसेज

बिग बॉस 20 में मैरी कॉम की एंट्री से पहले सलमान खान बताते हैं कि उनके लिए किसी खास शख्स का मैसेज है। स्क्रीन पर ये मैसेज दिखाया जाता है जिसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आती हैं। प्रियंका, मैरी कॉम को बिग बॉस की जर्नी के लिए शुभकामनाएं देती हैं। देसी गर्ल ने आगे कहा, 'आप बिग बोस के घर में जा रही हैं, और मुझे पता है कि कितनी बहादुर हैं और हर मुश्किलों का सामना करने का पक्का इरादा रखती हैं।

मैरी कॉम के लिए प्रियंका चोपड़ा समर्थन

प्रियंका आगे कहती हैं कि सभी घरवालों के लिए एक छोटी चेतावनी है। मैरी के सामने अगर बने रहना है तो लंबी रेस के लिए तैयार हो जाइए। इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है। मैरी, बस आप जैसी हैं वैसे ही रहिए, खुले दिल से खेलिए। मैं अपनी जर्नी देखने का इंतजार कर रही हूं। बहुत सारा प्यार, मैं हमेशा आपका हौसला बढ़ाऊंगी।'

प्रियंका चोपड़ा स्क्रीन पर बनीं थी मैरी कॉम

मैरी कॉम के जीवन पर बनी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने उनका किरदार निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर सफल रही इस फिल्म को ओमंग कुमार ने डायरेक्ट किया था। फिक्म में दर्शन कुमार, सुनील थापा जैसे एक्टर्स ने अहम किरदार निभाया। फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और ऑडियंस से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। देश की शानदार स्पोर्ट्स ड्रामा, बायोग्राफिकल फिल्मों की लिस्ट में मैरी कॉम भी शामिल है।

बिग बॉस 20 में मैरी कॉम

बता दें, कुछ समय पहले मैरी कॉम तब सुर्खियों में आई थी जब बॉक्सर के अलग हो चुके पति ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे। मैरी कॉम ने अपनी सफाई पेश की थी जिसके बाद उन्हें ट्रोल का भी सामना करना पड़ा था। अब मैरी बिग बॉस 20 के अंदर अपनी पर्सनालिटी दिखाई हुई नजर आएंगी। इस बार उनके साथ एंटरटेनमेंट जगत से कई बड़े नाम नजर आने वाले हैं। ये सीजन खास होने वाला है। बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट को इस बार दो वरदान मिलने वाले हैं। इन वरदान के सहारे सभी एक बार नहीं बल्कि दो बार खुद को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर सकेंगे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीबिग बॉस 20: मैरी कॉम को मिला प्रियंका चोपड़ा का साथ, घरवालों को दे दी चेतावनी