Bigg Boss 20: तो यह है सबसे खराब कंटेस्टेंट? आम्रपाली के सपोर्ट में आए सलमान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। जानिए किस बात पर सलमान खान भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का सपोर्ट करते नजर आए।

Bigg Boss 20 New Promo Video
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है।

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। वीडियो से साफ है कि इस सीजन का पहला 'वीकेंड का वार' काफी धमाकेदार रहने वाला है। सलमान खान ने हालांकि शुरुआत थोड़ी लो नोट पर रखने का फैसला किया है, लेकिन फिर भी टास्क के जरिए घरवालों को आपस में झगड़ने और एक दूसरे के खिलाफ खुलकर अपना गुस्सा निकालने का बहाना जरूर दे दिया है। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एक टास्क के जरिए सलमान खान घरवालों से पूछते हैं कि उन्हें यह बताना है कि कौन इस घर का बिग बॉस है और कौन बिग लॉस है?

'50 किलो मक्खन लेकर घूमता है'

सबसे पहला मौका आसिफ खान को दिया जाता है और वह अमन का नाम लेते हैं। आसिफ ने अमन को घर का बिग लॉस बताते हुए कहा कि वह बात करते हैं तो ऐसा लगता है कि 50 किलो मक्खन साथ में लेकर घूम रहे हैं। जब अमन ने पूछा कि प्यार के बात करने को मक्खनबाजी क्यों कहा जा रहा है? तो जवाब में आसिफ ने कहा- प्यार से बात करने में और खुशामद करने में फर्क दिख जाता है। इसके बाद स्काउट ने भी अमन का ही नाम लिया और कहा कि उनका डोलम-डाल वाला सीन रहता है और कभी इधर कभी उधर रहते हैं।

आम्रपाली के सपोर्ट में आए सलमान

जब आम्रपाली से पूछा गया कि उनके मुताबिक बिग बॉस हाउस में बिग लॉस कौन है? तो जवाब में उन्होंने उदिति का नाम लिया और कहा कि उन्हें यह समझना होगा कि उन्हें घर में हमेशा कोई पैम्पर करने के लिए नहीं आएगा। उन्हें इंडिपेंडेंटली फाइट करना आना चाहिए। बड़ी बात यह थी कि खुद सलमान खान ने भी आम्रपाली का सपोर्ट किया और कहा कि एकदम करेक्ट बात बोली है आपने। जब गुल्लू से बिग लॉस के लिए एक नाम चुनने को कहा गया तो उन्होंने स्काउट का नाम दिया। उन्होंने कहा- इसका कोई गेम नहीं चल रहा है, यह बस खींचे चला जा रहा है।

दर्शकों को एपिसोड का है इंतजार

यंग डीएसए से जब कोई एक नाम चुनने को कहा गया तो उन्होंने कनिका का नाम बताया और इसके बाद लव का भी नाम सामने आया। इस तरह कई नाम सामने आए, लेकिन बिग लॉस के लिए सबसे ज्यादा वोटिंग अमन के नाम पर हुई। अब देखना यह है कि वोटिंग के बाद सलमान खान का इसके बारे में क्या ओपिनियन रहता है। साथ ही एपिसोड की रिलीज के बाद यह देखना भी दिलचस्प होगा कि घरवाले मिलकर बिग बॉस के लिए किसका नाम चुनते हैं। सीजन की शुरुआत है और अभी तो घरवालों के बीच आपसी समीकरण बनने शुरू हुए हैं।

क्यों हो रही तारीफ, क्यों हुई ट्रोलिंग?

हालांकि जिन खिलाड़ियों ने इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, उनमें गुल्लू, आसिफ, आम्रपाली, काजी और मैरी कॉम जैसे नाम ऊपर रहे हैं। बिग बॉस 20 का यह सीजन शुरुआत से ही काफी चर्चा में रहा है। कुछ खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि इस सीजन में कोई जाने-पहचाने खिलाड़ी नहीं लाए गए हैं। ज्यादातर वो चेहरे हैं जिन्हें पहले से कोई नहीं जानता है। वहीं कुछ लोगों को शो का यह नया अवतार पसंद आया है, जिसमें मेकर्स ने पैसा सेलेब्रिटीज पर नहीं बल्कि शो की बाकी चीजों पर खर्च किया है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 20: तो यह है सबसे खराब कंटेस्टेंट? आम्रपाली के सपोर्ट में आए सलमान