Bigg Boss 20 में मैरी कॉम के आने की खबर! पहले कैसा रहा है शो में एथलीट्स का रिकॉर्ड?
Bigg Boss 20 Marry Kom: सलमान कान के शो में मैरी कॉम के आने की खबर से ही फैंस एक्साइटेड हैं। चलिए जानते हैं इससे पहले कौन से एथलीट शो का हिस्सा रह चुके हैं।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' का अगला सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। शो का अनाउंसमेंट किया जा चुका है और इसका पहला प्रोमो वीडियो भी रिलीज किया जा चुका है, लेकिन दर्शक ये जानने को बेताब हैं कि इस सीजन में उन्हें कौन से सेलेब्रिटीज नजर आएंगे। गॉसिप्स का सिलसिला जारी है और इसी बीच बिग बॉस तक ने अपनी एक पोस्ट में बताया है कि लीजेंडरी बॉक्सर मैरी कॉम बिग बॉस सीजन 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। मैरी का शो में आना टीआरपी के लिए गेम चेन्जिंग साबित हो सकता है।
मैरी पहली एथलीट नहीं हैं जो 'बिग बॉस' हाउस में कदम रखने जा रही हैं। उनके पहले भी कई बार बड़े-बड़े एथलीट शो का हिस्सा रह चुके हैं और लगभग सभी को काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिला था। तो चलिए जानते उन सेलेब्रिटीज के बारे में जो बिग बॉस हाउस में नजर आ चुके हैं।
1. द ग्रेट खली
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) में भारत का नाम रोशन कर चुके रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली शो के सीजन 4 में नजर आए थे। हालांकि शो में उनसे दर्शकों को वैसा एक्शन देखने को नहीं मिला, जिसकी शायद वो उम्मीद कर रहे थे। हालांकि बावजूद इसके वह इस सीजन के रनर अप रहे थे।
2. संग्राम सिंह
भारतीय पहलवान संग्राम सिंह बिग बॉस के सीजन 7 का हिस्सा बने थे। उनके रौबदार अंदाज और स्मार्ट गेम ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। बिग बॉस हाउस में संग्राम को काफी पसंद किया गया और ऑडियंस के प्यार से वह फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे थे।
3. सोनाली फोगाट
राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान और राजनेता सीजन 14 में वाइल्ड कार्ड के रूप में शामिल हुई थीं। सोनाली को भी खूब अटेंशन मिला, हालांकि वह शो की विनर बनने में नाकाम रहीं।
4. रजत दलाल
मशहूर पावरलिफ्टर और फिटनेस इन्फ्लुएंसर सीजन 18 में प्रतियोगी के तौर पर नजर आए थे। रजत को शो में कई बार सलमान खान से डांट पड़ी, लेकिन बावजूद इसके वह ऑडियंस के एक खेमे को अपने साथ जोड़े रखने में कामयाब रहे थे। रजत को उनके उसूलों के लिए लोगों ने काफी पसंद किया।
इस सेलेब्रिटीज की भी हो चुकी है एंट्री
कुल मिलाकर यह है कि बिग बॉस हाउस में एथलीट्स का अभी तक का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। अब देखना यह है कि क्या मैरी कॉम इस रिकॉर्ड को कायम रख पाएंगी। हालांकि उससे भी बड़ा सवाल यह है कि क्या वह वाकई शो का हिस्सा बनने जा रही हैं? क्योंकि अभी तक उनका शो में होना सिर्फ एक कयास भर ही है। इन सेलेब्रिटीज के अलावा जो एथलीट बिग बॉस हाउस में आ चुके हैं उनमें नवजोत सिंह सिद्धू, श्रीसंत, विनोद कांबली, सलिल अंकोला और एंड्रयू साइमंड्स का भी नाम है।


