माही विज को नहीं याद मैरी कॉम का नाम! जानिए किस बात पर भिड़ीं, कहा- लीजेंड है तो क्या..

लाइव हिन्दुस्तान
share

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में माही विज और मैरी कॉम के बीच टक्कर हो चुकी है। दोनों ने एक दूसरे पर तंज कसा और धीरे-धीरे बात बढ़ गई।

Bigg Boss 20 Mahhi Vij and Mary Kom
बिग बॉस 20 में माही विज और मैरी कॉम की हुई धमाकेदार टक्कर।

बिग बॉस 20 में उस वक्त माही विज और मैरी कॉम की टक्कर हो गई, जब दोनों घर में अपने-अपने योगदान को लेकर बात कर रही थीं। माही विज ने मैरी कॉम पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह खाना बनाने के अलावा घर में कुछ नहीं करती हैं। दरअसल मैरी अक्सर माही विज पर घर के भीतर सिर्फ तैयार होते रहने और मेकअप करके घूमते रहने के लिए सवाल उठाती रही हैं। दोनों के बीच गर्मा-गर्मी तब बढ़ गई जब इस हफ्ते के राशन को लेकर घरवालों को टास्क दिया गया था। माही, उदिति और आसिफ को बुलाकर उनसे उस एक शख्स का नाम पूछा गया, जिसका घर में सबसे कम कॉन्ट्रिब्यूशन रहा है।

मैरी और माही में हुई तगड़ी टक्कर

काफी देर तक सोच-विचार करने के बाद माही ने कहा- उनका नाम क्या है? उदिति ने पूछा- कौन? इस पर माही ने कहा- किक बॉक्सर। माही विज को वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम का नाम तक याद नहीं है, इस बात पर एक तरफ जहां मैरी के फैंस नाराज हो सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस हाउस में चीजें काफी अलग मोड़ लेती नजर आ सकती हैं। मैरी कॉम भी नाराज दिखीं और उन्होंने कहा, “खाना बंद हो जाएगा तो पता चलेगा किचन क्या होता है। इधऱ मेकअप कर करके सुंदर सुंदर बनकर कुछ नहीं होता।”

घर चलाना सुंदर मेकअप में नहीं होता

मैरी कॉम ने माही विज पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "घर चलाना सुंदर मेकअप में नहीं होता है।" दोनों के बीच की ये नोकझोंक यहीं पर खत्म नहीं हुई, टास्क खत्म होने के बाद मैरी ने माही विज पर तंज कसा, "जिसको खाना बनाना है वो खुद जाओ, पकाओ और खाओ। मैंने कोई कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं किया है ना। अब मैं भी मेकअप शुरू कर दूंगी।" मैरी ने घर के भीतर अपना योगदान बताते हुए कहा, “सबसे पहले खाना खाने आएंगी। मेरा कॉन्ट्रिब्यूशन क्या है? उन लोगों का क्या कॉन्ट्रिब्यूशन है? सिर्फ मेकअप-मेकअप! नहाकर नया ड्रेस पहनना ही आता है।”

लीजेंड है तो क्या सर पे उठा लेंगी?

उदिति ये सारी बातचीत सुन रही थीं, उन्होंने कहा, "लीजेंड है तो क्या सर पे उठा लेंगी?" उधर मैरी ने अपना गुस्सा जाहिर करना जारी रखा और कहा- मेरी किचन में से पेट भर भरकर खाती हैं, शर्म भी नहीं आती, बेशरम। एक घर चलाना आसान है क्या? मां है तो पता होना चाहिए। ये सब बातें होनी शुरू हुईं तो माही विज भी भड़क गईं। उन्होंने मैरी को चेतावनी देते हुए कहा की इस तूतू-मैंमैं में उनके परिवार को घसीटने की जरूरत नहीं है। माही ने कहा- मां पर मत आओ। माही ने कहा- हम भी इंडिया के प्राइड हैं। काम किया है। झक मारने नहीं आए हैं। इस पर मैरी ने कहा कि माही अपनी उपलब्धियों को उनकी अचीवमेंट के साथ कंपेयर करने की गलती ना करे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीमाही को नहीं याद मैरी कॉम का नाम! जानिए किस बात पर भिड़ीं, कहा- लीजेंड है तो..