Bigg Boss 20: इमोशनल हुईं ईशा रिखी, एक्ट्रेस के रोने पर बोले सलमान; 'तो ग्लिसरीन और डायलॉग...'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान के शो में बादशाह की एक्स वाइफ की पत्नी ईशा रिखी की एंट्री हुई है। शो में अपनी वीडियो बाइट में ईशा काफी इमोशनल नजर आईं। ईशा जब स्टेज पर आईं तब सलमान ने कहा कि वो वीडियो था, उसमें उन्होंने ग्लिसरीन तो नहीं लगाया था। ईशा ने कहा कि उनके आंसू असली थी। 

Isha Rikhi Bigg Boss 20
सलमान खान ने दी ईशा को मूव ऑन की सलाह

सलमान खान के शो में ईशा रिखी की एंट्री हो चुकी है। स्टेज पर आने से पहले ईशा रिखी का एक वीडियो चलाया गया। इस वीडियो में ईशा अपने जीवन और प्यार के बारे में बात करती नजर आईं। इस दौरान ईशा रोने भी लगीं। इसके बाद ईशा जब स्टेज पर आईं तो सलमान ने उनसे कहा कि वहां तो आप रो रही थीं, यहां हंस रही हैं। इसके बाद सलमान ने कहा वो तो वीडियो था, वहां ग्लिसरीन वगैरह…। सलमान की इस बात ईशा ने कहा कि सब रियल है।

इमोशनल हुईं ईशा रिखी

ईशा रिखी वीडियो बाइट में कहा, “मैं पंजाबी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हूं। ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर था। इसके बाद फिर मुझे प्यार हुआ। मुझे लगा कि बस यही है जो मैं ढूंढ रही थी। मुझे लगा ग्रीन फ्लैग नही, ग्रीन फॉरेस्ट है ये तो। मैं शादी करना चाहती थी, लाइफ में सेटल होना चाहती थी। मैंने बहुत कोशिश की। लेकिन कुछ अनुभव आपको बदल देते हैं।”

सलमान ने ईशा के आसुओं पर उठाए सवाल

ईशा वीडियो में इतना इमोशनल हो जाती हैं कि उस बारे में बात भी नहीं कर पा रही होती हैं और कहती हैं कि वो इस बारे में बात नहीं करना चाहती। वीडियो के बाद जब ईशा स्टेज पर आईं तो सलमान खान ने उनसे पूछा कि वहां तो आप रो रही थीं, यहां हंस रही हैं, क्या माजरा है? ईशा कहती हैं, आपको देखकर स्माइल आ रही है।

सलमान बोले- देखो किसके सामने खड़ी हो?

सलमान खान ईशा से कहते हैं, सबके ब्रेकअप्स होते हैं यार, तुम किसके सामने खड़ी हो? ये तो चलो आपने शूट किया है तो ग्लिसरीन, डायलॉग-वायलॉग…। ईशा कहती हैं कि सब रियल है। इसके बाद सलमान कहते हैं कि आप घर में रियल ही दिखेंगी।

बादशाह का नाम नहीं लेंगी ईशा

इस बातचीत के दौरान सलमान खान ईशा से पूछते हैं कि क्या वो आजकल जिस वजह से चर्चा में हैं क्या उस बारे में बात करेंगी? क्या वो उनका नाम लेंगी? ईशा कहती हैं कि वो उनका (बादशाह) नाम नहीं लेंगी, वो पास्ट है। इस बात पर सलमान ईशा की तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पर्सनल मुद्दे पर्सनल ही रहने चाहिए। सलमान ने ईशा को मूव ऑन करने की सलाह दी और कहा कि अगली पार्टी बहुत पहले ही मूव ऑन कर चूकी है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीइमोशनल हुईं ईशा रिखी, एक्ट्रेस के रोने पर बोले सलमान; 'तो ग्लिसरीन और डायलॉग...'