यह कंटेस्टेंट बना Bigg Boss 20 का पहला कैप्टन! आसिफ और काजी तौकीर में हुई हाथापाई?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bigg Boss 20: बिग बॉस के पहले ही कैप्टन्सी टास्क में चीजें बिगड़ती नजर आईं। माना जा रहा है कि यह इस सीजन के पहले वीकेंड का वार का मुद्दा बन सकता है।

Bigg Boss 20
बिग बॉस 20 के पहले ही कैप्टन्सी टास्क में मामला गर्मा गया।

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में ऑलरेडी झगड़े होने शुरू हो गए हैं। ताजा प्रोमो वीडियो से अंदाजा लग रहा है कि कैप्टन्सी टास्क इतना आसान नहीं होने वाला, और इसके लिए काफी तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। जियो हॉटस्टार ने जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, उसमें काजी तौकीर कॉम्पटिशन में कनिका मान, आम्रपाली दुबे और आसिफ खान से भिड़ते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां प्रोमो वीडियो फैंस को एपिसोड के लिए एक्साइटेड कर रहे हैं, वहीं गॉसिप गलियारों से खबर है कि यंग डीएसए इस सीजन के पहले कैप्टन बन चुके हैं।

DSA बने घर के पहले कैप्टन!

बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक पोस्ट में लिखा- यंग डीएसए इस सीजन के पहले कैप्टन बन चुके हैं। बता दें कि इस सीजन की पहली कैप्टन्सी के लिए होने जा रहे मुकाबले की प्रोमो में मिल रही झलक से साफ है कि यह काफी चैलेंजिंग रहने वाला है। प्रोमो में गुल्लू, आसिफ खान और यंग DSA के बीच मुकाबले की झलक भी दिखाई गई है। प्रोमो में काजी को आसिफ से टक्कर लेने से पहले कनिका और आम्रपाली से भिड़ते दिखाया गया है।

पहले ही टास्क में हाथापाई?

जैसे ही काजी और आसिफ के बीच सिचुएशन बिगड़नी शुरू होती है, सबका ध्यान इस तरफ चला जाता है। बाकी कंटेस्टेंट इन दोनों को रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं, क्योंकि इस बात की पूरी संभावना प्रोमो में नजर आ रही है कि यह झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया होगा। हालांकि क्या वाकई आसिफ और काजी ने एक दूसरे पर हाथ छोड़ दिया था? यह जानने के लिए आपको बिग बॉस का अपकमिंग एपिसोड देखना होगा। क्योंकि प्रोमो वीडियो देखकर यह साफ नहीं है कि क्या वाकई झगड़े में हाथापाई हुई?

वीकेंड का वार में बनेगा मुद्दा?

प्रोमो में सिर्फ इतना दिखाया गया है कि घरवाले बिगड़ रही सिचुएशन को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। बिग बॉस की फ्रीक्वेंट ऑडियंस जानती है कि बिग बॉस हाउस में एक दूसरे पर हाथ छोड़ना मना है। बिग बॉस हाउस में फिजिकल वॉयलेंस करने पर मेकर्स खिलाड़ियों को घर से बाहर तक कर चुके हैं। घर में हाथापाई इतना बड़ा मुद्दा बन जाती है कि इसका असर वोटिंग से लेकर वीकेंड का वार और एविक्शन तक पर पड़ता है। काजी और आसिफ का झगड़ा देखकर लगता है कि यह इस वीकेंड के वार का मुद्दा बन सकता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीयह कंटेस्टेंट बना Bigg Boss 20 का पहला कैप्टन! आसिफ और काजी में हुई हाथापाई?