BB20: सलमान ने सिद्धार्थ-कियारा के दूसरे बच्चे को लेकर कह दी ये बात, बोले-तुम्हें दूसरा भी जल्द...

लाइव हिन्दुस्तान
share

सलमान खान ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनके दूसरे बच्चे को लेकर ये बात कह दी। सिद्धार्थ ने बेटी सरायाह के बारे में ये नई बातें बताई हैं। पिता की फीलिंग को बेस्ट कहा। जानिए-

did sidharth malhotra kiara advani welcoming second child
सलमान ने सिद्धार्थ-कियारा के दूसरे बच्चे को लेकर कह दी ये बात

सलमान खान का शो बिग बॉस 20 खबरों में बना हुआ है। रविवार का वीकेंड वार एपिसोड शो पर आने वाले मेहमानों के नाम रहा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी फिल्म 'द वन:फाॅर्स ऑफ द फारेस्ट' के प्रमोशन लिए शो पर पहुंचे थे। इस दौरान सलमान ने सिद्धार्थ से उनकी निजी जिंदगी, पत्नी और बेटी के बारे में सवाल पूछे, साथ ही दूसरे बच्चे की तरफ भी इशारा कर दिया। इनके अलावा शो पर सोनाली बेंद्रे और सलमान खान भी एक बार फिर साथ नजर आए।

सिद्धार्थ ने पिता बनने के एहसास को बताया बेस्ट

शो के दौरान सलमान ने सिद्धार्थ से पूछा कि उनकी शादी और पिता बनने के बाद की लाइफ कैसी चल रही है। इसके जवाब में एक्टर ने कहा, बहुत अच्छी। सलमान यहीं नहीं रुके। एक्टर ने आगे कहा, 'तुमसे कहा था उस टाइम पर शादी कर, शादी कर, शादी कर। तब तो शर्मीली दुल्हन बन गए थे ये।' सलमान ने मजाक ने कियारा के साथ उनके रिश्ते को इतने लंबे समय तक छुपाने का कारण भी पूछा। एक्टर ने कहा, 'हमारा राज हमने राज रखा था भाई। वो राज हमने सही टाइम पर खोला।' आगे सलमान ने कहा 'अब वो राज भी बच्चे में है।'

सलामन ने सिद्धार्थ के दूसरे बच्चे को लेकर किया सवाल

सिद्धार्थ ने आगे बेटी सरायाह के बारे में कहा, 'मुझे लगता है पिता का ये रोल बेस्ट है।' उन्होंने कहा, 'हमारी बहुत ही प्यारी बेटी है, जो अभी 15 महीने की हो गई है तकरीबन। अभी नए-नए शब्द बोल रही है और सीख रही है। मुझे लगता है ये दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग है और उम्मीद है ऐसे ही रहेगी।' आगे सलमान ने मजाक में कहा, ‘उम्मीद है तुम्हें दूसरा बच्चा भी जल्द मिल जाए।’ सिद्धार्थ अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी की बात करें तो दोनों फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। फिल्म की शूटिंग साल 2019 और 2020 में चली थी और ये फिल्म कोरोना की वजह से साल 2021 में थिएटर की जगह OTT प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने ऑडियंस के बीच धमाका कर दिया था। दोनों एक्टर्स के बीच की केमिस्ट्री को पसंद किया गया।

कियारा और सिद्धार्थ का रिश्ता

दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई। लेकिन बाद में ये जोड़ी फिर साथ आई और इस बार बात शादी तक पहुंची। कपल ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में ग्रैंड तरीके से शादी कर ली और जुलाई 2025 में बेटी सरयाह को जन्म दिया। कियारा फिल्म वॉर 2, गेम चेंजर और हाल में टॉक्सिक जैसी फिल्मों में नजर आई। वहीं सिद्धार्थ अपनी नई फिल्म से थिएटर में आने वाले हैं।

सलमान खान ने दिया करार जवाब

सलमान खान के शो बिग बॉस 20 की बात करें तो TRP और व्यूज के मुताबिक ये सीजन सब्लॉकबस्टर माना जा रहा है। शनिवार के वीकेंड के वार में सलमान खान ने सेलेब्रिटीज को ट्रोल किया जाने वाला मुद्दा उठाया था। भाई सोहेल खान की शक्ल, वरुण धवन की स्माइल पर कमेंट करने वालों को करारा जवाब दिया था। सलमान ने बताया था कि उन्हें मोटा कहा जा रहा है, ऐसे में एक्टर ने शूटिंग के दौरान ही अपनी शर्ट और हैट उतार फेंकी। बीमार होने का बहाना कर घरवालों को झूठे बनाने को लेकर सबक सिखाया। सलमान खान का ये शर्ट उतारने वाला सीन खूब वायरल हुआ। वरुण धवन, नेहा धूपिया समेत कई सेलेब्रिटी ने एक्टर को सपोर्ट किया।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीसलमान ने सिद्धार्थ-कियारा के दूसरे बच्चे को लेकर कह दी ये बात, बोले-तुम्हें…